Advertisement
रांची : बीएयू के कुलपति ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की
रांची : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पी कौशल ने रविवार को राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. राज्यपाल सह कुलाधिपति को डॉ कौशल ने विश्वविद्यालय में चलाये जा रहे शिक्षा, शोध और प्रसार की जानकारी दी. विश्वविद्यालय कर्मचारियों की लंबित मांगों की भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कर्मियों को सप्तम […]
रांची : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पी कौशल ने रविवार को राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. राज्यपाल सह कुलाधिपति को डॉ कौशल ने विश्वविद्यालय में चलाये जा रहे शिक्षा, शोध और प्रसार की जानकारी दी. विश्वविद्यालय कर्मचारियों की लंबित मांगों की भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कर्मियों को सप्तम पुनरीक्षित वेतनमान लाभ देने का आदेश 1.1.2016 में हो गया है.
अब तक इसका भुगतान नहीं हो रहा है. उन्होंने इस मामले में कृषि विभाग से विर्मश करने का आग्रह राज्यपाल से किया. राज्यपाल ने 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने हेतु किये गये प्रयासों की जानकारी ली. मालूम हो कि 28 अप्रैल को शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने चार मई से बेमियादी हड़ताल पर जाने की नोटिस दी है. डॉ कौशल ने कर्मियों से आग्रह किया कि इस निर्णय पर पुनर्विचार करें. कर्मचारियों की सभी लंबित मांगों का निदान सरकार स्तर से होना है. इसके लिए विश्वविद्यालय प्रयासरत है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement