Advertisement
झारखंड : रांची के पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त पर और चार केस, इन्हें भी बनाया गया अभियुक्त
रांची :सीबीआइ (दिल्ली) ने रांची के पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त तापस कुमार दत्ता के खिलाफ चार और प्राथमिकी दर्ज की है. इससे तापस दत्ता के खिलाफ कुल मामलों की संख्या छह हो गयी. इसमें तापस दत्ता के अलावा आयकर अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता, जेके तिग्गा, तरुण राय के अलावा शेल कंपनियों के संचालक विश्वनाथ अग्रवाल […]
रांची :सीबीआइ (दिल्ली) ने रांची के पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त तापस कुमार दत्ता के खिलाफ चार और प्राथमिकी दर्ज की है. इससे तापस दत्ता के खिलाफ कुल मामलों की संख्या छह हो गयी. इसमें तापस दत्ता के अलावा आयकर अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता, जेके तिग्गा, तरुण राय के अलावा शेल कंपनियों के संचालक विश्वनाथ अग्रवाल व अन्य को अभियुक्त बनाया गया है.
डीएसपी आरएल यादव की रिपोर्ट पर प्राथमिकी
सीबीआइ दिल्ली ने तापस दत्ता व अन्य के खिलाफ नयी चार प्राथमिकी डीएसपी आरएल यादव की रिपोर्ट के आधार पर की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 10 जुलाई 2017 को इस अधिकारी के विरुद्ध दायर प्राथमिकी की जांच के दौरान और 40 कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का मामला प्रकाश में आया है. असेसमेंट के बाद कोलकाता के आयकर अधिकारियों ने इन कंपनियों पर टैक्स लगाया था.
इसके बाद इन कंपनियों के संचालकों ने तापस दत्ता, विश्वनाथ अग्रवाल व अन्य के साथ साजिश रच कर इन सभी कंपनियों के मामले को कोलकाता से रांची और हजारीबाग ट्रांसफर कराया. इसके लिए पहले रांची और हजारीबाग में फर्जी ठिकाना तलाशा गया.
इन मामलों के ट्रांसफर होने के बाद तापस दत्ता व अन्य अधिकारियों ने अपने निजी लाभ के लिए पद का दुरुपयोग कर कंपनियों पर लगाये गये टैक्स व दंड की रकम में भारी छूट दी. सीबीआइ दिल्ली ने आरएल यादव की रिपोर्ट पर चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की.
इन्हें अभियुक्त बनाया गया है
– तापस कुमार दत्ता,
पूर्व प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, रांची
– सुनील कुमार गुप्ता,
आयकर अधिकारी, रांची
– जेके तिग्गा, आयकर अधिकारी, रांची
– तरुण राय, आयकर अधिकारी, रांची
– विश्वनाथ अग्रवाल,
निदेशक व्यापार अंचल, कोलकाता
– संतोष चौधरी व अन्य अज्ञात
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement