छह अति पिछड़े जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा, बोले सीएम- डीसी पिछड़े प्रखंडों पर फोकस कर काम करें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2018 7:17 AM
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को छह पिछड़े जिले खूंटी, सिमडेगा, गुमला, चाईबासा, पाकुड़ और साहेबगंज में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. कहा कि ये एसपिरेशनल डिस्ट्रिक की श्रेणी में हैं. इन अति पिछड़े जिलों को विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है. उपायुक्तों को जिलों के सबसे पिछड़े प्रखंडों और पंचायतों […]
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को छह पिछड़े जिले खूंटी, सिमडेगा, गुमला, चाईबासा, पाकुड़ और साहेबगंज में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. कहा कि ये एसपिरेशनल डिस्ट्रिक की श्रेणी में हैं. इन अति पिछड़े जिलों को विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है. उपायुक्तों को जिलों के सबसे पिछड़े प्रखंडों और पंचायतों पर फोकस करना चाहिए. उपायुक्त हर सप्ताह जिले के पिछड़े गांवों में जाकर लोगों के साथ बैठक करें. उनकी समस्या और सुझाव पूछ कर योजना बनायें. सरकारी योजनाओं में बिना जनभागीदारी के तेजी से परिणाम नहीं मिल सकते हैं. बैठक में उपायुक्तों ने जिलों में किये जा रहे कार्यों से संबंधित प्रस्तुतिकरण दिया.
बैठक में थे : मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, विकास आयुक्त अमित खरे समेत विभिन्न विभागों के सचिव और संबंधित जिलों के उपायुक्त.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










