Advertisement
झाविमो के गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष आजसू में शामिल
रांची : झाविमो के गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष मनीष चौधरी शुक्रवार को आजसू पार्टी में शामिल हुए़ श्री चौधरी काे पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सदस्यता दिलायी़ आजसू सुप्रीमो श्री महतो ने कहा कि आजसू पार्टी झारखंडी जन भावना के अनुरूप काम करने तथा यहां के जमीनी सवाल को लेकर प्रतिबद्ध रही है़ पार्टी पर […]
रांची : झाविमो के गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष मनीष चौधरी शुक्रवार को आजसू पार्टी में शामिल हुए़ श्री चौधरी काे पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सदस्यता दिलायी़ आजसू सुप्रीमो श्री महतो ने कहा कि आजसू पार्टी झारखंडी जन भावना के अनुरूप काम करने तथा यहां के जमीनी सवाल को लेकर प्रतिबद्ध रही है़
पार्टी पर विश्वास और भरोसे की यह कड़ी लंबी होती जायेगी़ जनता की सेवा करना ही सच्ची राजनीति है़ श्री महतो ने कहा कि आजसू हमेशा ही इस राज्य की जनता की आवाज बनी है़ और आगे भी बनते रहेगी़ इस मौके पर गोविंद तुरी, सीमा राय, यूसुफ अंसारी, छोटू रजक, मुकेश स्वकार, संदीप सिन्हा, घुटन दास सहित कई लोग मौजूद थे़ श्री चौधरी ने कहा कि आजसू पार्टी झारखंडी सोच और हितों की रक्षा के लिए सदैव मुखर रही है़ सुदेश महतो साफ छवि और स्पष्ट विचारधारा के नेता है़ं इनके कुशल नेतृत्व में ही राज्य विकास कर सकता है़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement