Advertisement
झारखंड : खूंटी में अफीम की खेती के लिए ग्रामीण नहीं स्थानीय विधायक व सांसद दोषी : दयामनी
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति का राज्य सम्मेलन रांची : अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति का राज्य सम्मेलन गोस्सनर थियोलॉजिकल कॉलेज सभागार में संपन्न हुआ. इसमें सामाजिक कार्यकर्ता दयामनी बारला ने कहा कि यदि खूंटी क्षेत्र के ग्रामीण अफीम की खेती कर रहे हैं, तो इसके लिए भाजपा सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री […]
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति का राज्य सम्मेलन रांची : अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति का राज्य सम्मेलन गोस्सनर थियोलॉजिकल कॉलेज सभागार में संपन्न हुआ. इसमें सामाजिक कार्यकर्ता दयामनी बारला ने कहा कि यदि खूंटी क्षेत्र के ग्रामीण अफीम की खेती कर रहे हैं, तो इसके लिए भाजपा सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा व भाजपा सांसद कड़िया मुंडा दोषी हैं.
यदि उन्होंने किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंचाया, तो जिम्मेवार भी वही है़ं ग्रामीण विकास मंत्री ग्रामीणों को अपराधी बना रहे है़ं वह चर्च को दोष देते हैं, जबकि चर्च ने 1845 से शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है़
किसानों को मिले कर्ज से मुक्ति और फसल की लागत की डेढ़ गुणा कीमत
अखिल भारतीय समन्वयक बीएम सिंह ने कहा कि खेती का माहौल कुछ इस तरह का हो गया है कृषक का बेटा ही खेती से भाग रहा है़ किसानों को कर्ज से मुक्ति व फसल के लागत की डेढ़ गुणा कीमत मिलनी चाहिए़ इसके लिए पूरे देश के लोगों को मिल कर संघर्ष करना होगा़ केरल के विधायक केपी प्रसाद ने कहा कि बीजेपी ने किसानों से लागत का डेढ़ गुणा मूल्य दिलाने का चुनाव पूर्व वादा भुला दिया है़ महाराष्ट्र के सांसद राजू शेट्टी ने कहा कि किसानों पर 6.5 लाख करोड़ का कर्ज है़
फसल की अच्छी कीमत नहीं मिलने से कृषि घाटे का सौदा बन गया है़ पूरन महतो ने कहा कि भाजपा के अत्याचार के शिकार पूरे देश के किसान है़ं प्रफुल्ल लिंडा ने कहा कि 13 अप्रैल को लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, गुमला व अन्य जगह के ग्रामीण मुख्य वन संरक्षक का घेराव करेंगे और वन क्षेत्र पर अपने अधिकारों के संरक्षण की मांग करेंगे़ विधानसभा सत्र चलने पर इन्हीं मांगों को लेकर तीन दिवसीय महापड़ाव भी आयोजित किया जायेगा.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement