Advertisement
झारखंड : रांची शहर में चलीं तेज हवाएं, बढ़ गयी कनकनी
रांची : राजधानी में मंगलवार को हवा की गति सामान्य से तेज रही. इस कारण ठंड का एहसास भी कुछ ज्यादा हुआ. तापमान तो बहुत अधिक नहीं गिरा, लेकिन हवा में कनकनी रही. मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि हवा की गति 5.2 किलोमीटर प्रति घंटे रही. एक […]
रांची : राजधानी में मंगलवार को हवा की गति सामान्य से तेज रही. इस कारण ठंड का एहसास भी कुछ ज्यादा हुआ. तापमान तो बहुत अधिक नहीं गिरा, लेकिन हवा में कनकनी रही. मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि हवा की गति 5.2 किलोमीटर प्रति घंटे रही. एक दिन पहले बीएयू स्थित मौसम केंद्र ने हवा की गति 3.2 किलोमीटर प्रति घंटे रिकॉर्ड की थी. मौसम विभाग ने कहा है कि आनेवाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा.
– 3.2 किमी प्रति घंटे रिकॉर्ड हुई थी हवा की रफ्तार 29 जनवरी को
– 5.2 किमी प्रति घंटे हवा की रफ्तार रिकॉर्ड की गयी 30 जनवरी को
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement