18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सरकार ने आश्वासन दिया, पर नहीं किया समस्याओं का समाधान : राजेंद्र

रांची : सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मोर्चा पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन नहीं करता, तो बहुमत की सरकार नहीं बनती़ सरकार ने आश्वासन दिया था कि सदानों के हित का ख्याल रखा जायेगा, लेकिन सरकार बनने के बाद सदानों की किसी भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ. […]

रांची : सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मोर्चा पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन नहीं करता, तो बहुमत की सरकार नहीं बनती़ सरकार ने आश्वासन दिया था कि सदानों के हित का ख्याल रखा जायेगा, लेकिन सरकार बनने के बाद सदानों की किसी भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ. श्री प्रसाद सोमवार को मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे़
उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने हमें आश्वस्त किया था कि समस्याओं पर विचार होगा. एक बार हम सभी राजनीतिक क्षेत्रीय दलों से सदानों के प्रति क्या सोच रखते हैं,उसे स्पष्ट करने को कहेंगे. श्री प्रसाद ने कहा कि यदि क्षेत्रीय दलों को बहुमत की सरकार बनानी है, तो सदानों के प्रति अपना विचार बदलना होगा़ बैठक में नेताओं ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सदान मोर्चा को अपना उम्मीदवार उतारने का सुझाव दिया.
नेताओं का कहना था कि खूंटी व लोहरदगा में आदिवासियों को उम्मीदवार बनाया जाये और गैर अनुसूचित लोकसभा क्षेत्र (जो सांसद झारखंड के बाहर के हैं- जैसे चतरा, गोड्डा, गिरिडीह, हजारीबाग, दुमका, पलामू) में सदानों को उम्मीदवार बनाया जाये़ केंद्रीय प्रवक्ता डॉ ए मिश्रा ने कहा भाजपा के केंद्रीय नेताओं द्वारा दिये गये आश्वासन को राज्य सरकार पूरा करे़ केंद्रीय प्रवक्ता डॉ सुदेश प्रसाद ने कहा कि वर्तमान सरकार सदानों को बंधुआ मजदूर समझती है़ शिक्षाविद डॉ राम प्रसाद ने कहा वर्तमान सरकार का व्यवहार अपमानजनक है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है़
नेताओं के प्रति सदानों में अविश्वास का पैदा होना स्वाभाविक है़ मीडिया प्रभारी विशाल सिंह ने कहा भाजपा के केंद्रीय नेता के साथ मोर्चा की चुनाव पूर्व सहमति नहीं बन पाती, तो भाजपा सरकार नहीं बनती़ बैठक में डॉ जनार्दन प्रसाद , बासुदेव प्रसाद, तालेश्वर महतो, राजीव मंडल, दीपक सिंह, हेमंत यादव, सरधु महतो, अब्दुल खालिक, मनीष साहू, लक्ष्मी प्रसाद, महेंद्र ठाकुर, विवेकानंद राय, मयंक सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें