21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सेवा का दूसरा नाम है प्रशासन : अमित खरे

भारत दर्शन के तहत 18 आइएएस अधिकारी झारखंड भ्रमण पर पहुंचे अपने देश को जान कर ही लोगों को जाना जा सकता है : विकास आयुक्त रांची : भारत दर्शन पर निकले प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों को संबोधित करते हुए विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव अमित खरे ने कहा कि अपने देश को जान कर […]

भारत दर्शन के तहत 18 आइएएस अधिकारी झारखंड भ्रमण पर पहुंचे
अपने देश को जान कर ही लोगों को जाना जा सकता है : विकास आयुक्त
रांची : भारत दर्शन पर निकले प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों को संबोधित करते हुए विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव अमित खरे ने कहा कि अपने देश को जान कर ही लोगों को जाना जा सकता है. बेहतर प्रशासक बनने के लिए लोगों को अच्छी तरह समझना जरूरी है. झारखंड भ्रमण पर आये 18 आइएएस अधिकारियों से उन्होंने कहा कि प्रशासन सेवा का दूसरा नाम है. कार्य के दौरान बहुत कुछ सीखा जा सकता है, पर भारत दर्शन कार्यक्रम प्रशासन की भावी चुनौतियों का समाधान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ भारत दर्शन कार्यक्रम को पूरा करना चाहिए.
झारखंड मंत्रालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विकास आयुक्त ने झारखंड की चुनौतियां, संभावनाएं और उपलब्धियों के बारे में प्रशिक्षु अधिकारियों को बताया. उन्होंने कहा कि झारखंड दर्शन के दौरान झारखंड के प्राकृतिक स्वरूप और यहां के लोगों को प्राथमिकता के साथ समझें. लोगों से मिलना, उनको सुनना और जानना चाहिए. मौके पर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य सुधीर त्रिपाठी, सचिव समाज कल्याण विनय चौबे, सचिव खाद्य आपूर्ति अमिताभ कौशल, राज्य पोषण मिशन के महानिदेशक वीके सक्सेना व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एमडी कृपानंद झा ने भी प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों को संबोधित किया.
उनके सवालों के जवाब भी दिये. बाद में प्रशिक्षु अधिकारियों का दल रांची से गुमला के लिए निकला. प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों में स्वप्निल रणवीर पाटिल, एसएस संजय, आरइन धोते, मृदुल यादव, मयंक चतुर्वेदी, गौरव सैनी, देवेंद्र कुमार, अनीता यादव, अक्षय गोडकरे, गार्गी सिंह, भरत एस, अनिरुद्ध रेड्डी, अवधेश मीणा, कुणाल देवव्रत, मिताली सेठी, एस गिरि, सुशील कुमार और वंदना गर्ग शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें