18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

उपलब्ध संसाधनों के मुताबिक ही लें योजनाएं : शुभ्रा वर्मा

रांची : रामकृष्ण मिशन आश्रम के मार्गदर्शन में कार्यरत 120 ग्राम स्तरीय सेवा संघ के कार्यकर्ताओं का समागम कार्यक्रम मोरहाबादी में हुआ. रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य सरकार के कृषि विभाग व विवेकानंद सेवा संघ के कार्यक्रमों का समन्वय कर गांवों का सर्वांगीण विकास करना था. कार्यक्रम की शुरुआत […]

रांची : रामकृष्ण मिशन आश्रम के मार्गदर्शन में कार्यरत 120 ग्राम स्तरीय सेवा संघ के कार्यकर्ताओं का समागम कार्यक्रम मोरहाबादी में हुआ. रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य सरकार के कृषि विभाग व विवेकानंद सेवा संघ के कार्यक्रमों का समन्वय कर गांवों का सर्वांगीण विकास करना था. कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार से हुई.
मुख्य अतिथि के रूप में कृषि विभाग की विशेष सचिव शुभ्रा वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपलब्ध संसाधनों के मुताबिक ही योजनाएं लेने की सलाह दी. रांची के जिला कृषि पदाधिकारी अशोक सिन्हा ने कृषि योजनाओं का कार्यान्वयन सेवा संघों के माध्यम से करने के सकारात्मक प्रभावों पर चर्चा की.
विश्वविद्यालय के कुलपति स्वामी आत्मप्रियानंद महाराज ने संगठन की शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भारत का विकास संगठन व अाध्यात्मिक शक्ति के प्रभाव से ही संभव है. आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानंद महाराज ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि विवेकानंद सेवा संघ जिम्मेदारी से सरकारी योजनाओं का कार्यान्वयन कर रहा है.
सरकार को सेवा संघ के कार्यों को मॉडल बनाकर अन्य गांवों में प्रयोग करना चाहिए. कार्यक्रम में कृषि विभाग के पदाधिकारी, दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक प्रसाद डॉ आरपी सिंह ने भी सभा को संबोधित किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें