रांची : राजधानी रांची स्थित सरकारी संस्थाओं ने नगर निगम को वर्षों से टैक्स नहीं दिया है. वर्षों से सरकार के विभिन्न विभागों पर होल्डिंग टैक्स व अन्य सुविधाओं के मद में रांची नगर निगम का करोड़ों रुपये बकाया है. नगर निगम की ओर से समय-समय पर इन विभागों को नोटिस दिया जाता रहा है, लेकिन शायद ही किसी विभाग ने कर चुकाने में रुचि दिखायी हो.
रांची में विभिन्न स्थानों पर सरकार के अलग-अलग विभागों के कार्यालय हैं. कई स्थानों पर रांची नगर निगम की स्वामित्व वाली जमीन पर सरकारी कार्यों के लिए निर्माण हुआ है. बंदोबस्ती शुल्क के नाम पर भी निगम को राशि नहीं दी जाती है.
सभी भवनों में नगर निगम की सेवा नियमित रूप से ली जाती है. ज्यादातर जगहों पर पानी के कनेक्शन भी लिये गये हैं. भवन व संबंधित परिसर की साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी निगम पर ही है.बकाया भुगतान को लेकर एक बार फिर से नगर निगम नोटिस जारी करेगा.
किस विभाग पर कितना बकाया
विभाग का नाम बकाया राशि
भवन निर्माण एवं आवास विभाग 28,24,012
भवन निर्माण एवं आवास विभाग 8,76,780
विद्युत विभाग, कोकर 2,64,789
विशेष कार्य प्रमंडल, जेल रोड 43,382
विशेष कार्य प्रमंडल, जेल रोड 5,12,599
भवन एवं आवास विभाग, पथ प्रमंडल एक 5,73,745
सिविल कोर्ट 33,38,985
विकास भवन 1,20,829
लघु सिंचाई प्रमंडल 18,89,905
भवन निर्माण विभाग 13,67,421
सदर अस्पताल 3,94,273
रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार 12,23,959
जिला परिषद 8,96,754
रांची विश्वविद्यालय 8,91,663