18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची : भाजपा का राजनीतिक अखाड़ा है निगम : दुबे

रांची : कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा है कि वह सरकार के उस प्रस्ताव का विरोध करते हैं, जिसके मुताबिक वर्ष 2013 के बाद जिनके दो से अधिक बच्चे हुए हैं, वे पार्षद का चुनाव लड़ने से लिए अयोग्य होंगे. उन्होंने कहा कि नगर निगम आरएसएस व भाजपा की राजनीति का […]

रांची : कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा है कि वह सरकार के उस प्रस्ताव का विरोध करते हैं, जिसके मुताबिक वर्ष 2013 के बाद जिनके दो से अधिक बच्चे हुए हैं, वे पार्षद का चुनाव लड़ने से लिए अयोग्य होंगे. उन्होंने कहा कि नगर निगम आरएसएस व भाजपा की राजनीति का अखाड़ा बन गया है़ नगर निगम नागरिकों को सुविधा देने मेें विफल रहा है, वहीं सरकार लोगों को चुनाव लड़ने के लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित कर रही है़
सरकार ने जो फरमान जारी किया है, उस पर पहले खुद आदर्श पेश करना चाहिए़ सरकार झारखंड नगरपालिका अधिनियम का हवाला दे रही है, उस अधिनियम की धारा 18 (एम) एवं 18 (एन) भारत के 74वें संविधान संशोधन विधेयक के विरुद्ध है़ सरकार जनता को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित करना चाहती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें