27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

हिदायत: पुलिस मुख्यालय ने विभिन्न जिलों के एसपी को दिया निर्देश, विधायक पर दर्ज केस में स्पीकर से अनुमति लेकर कार्रवाई करें

रांची: पुलिस मुख्यालय ने हाईकोर्ट के निर्देश पर विधायकों के खिलाफ संबंधित जिला के थाना में दर्ज केस की सूची संबंधित जिलाें के एसपी के पास भेजी है. सूची में विधायकों के खिलाफ थाने में दर्ज 26 केस का उल्लेख है. सूची पुलिस मुख्यालय आइजी प्रोविजन ने भेजी है. उन्होंने संबंधित जिलाें के एसपी को […]

रांची: पुलिस मुख्यालय ने हाईकोर्ट के निर्देश पर विधायकों के खिलाफ संबंधित जिला के थाना में दर्ज केस की सूची संबंधित जिलाें के एसपी के पास भेजी है. सूची में विधायकों के खिलाफ थाने में दर्ज 26 केस का उल्लेख है.

सूची पुलिस मुख्यालय आइजी प्रोविजन ने भेजी है. उन्होंने संबंधित जिलाें के एसपी को निर्देश दिया है कि विधायकों के खिलाफ दर्ज केस का अनुसंधान उच्च प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें. अगर किसी केस में वारंट, इश्तेहार या गिरफ्तारी आवश्यक है, तो विधानसभा अध्यक्ष से अनुमति प्राप्त कर मामले में आवश्यक कार्रवाई करें.

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर रांची एसएसपी ने अपने अधीनस्थ अफसरों से रांची जिला में विभिन्न विधायकों के खिलाफ दर्ज केस की अद्यतन जानकारी मांगी है, ताकि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा सके. उल्लेखनीय है कि सूची में इस बात का उल्लेख नहीं है कि किस मामले में किस विधायक को न्यायालय से बरी किया जा चुका है.
वारंट, इश्तेहार या गिरफ्तारी आवश्यक होने पर अनुमति लेकर कार्रवाई हो
नाम किस थाना में दर्ज है केस
चमरा लिंडा जगन्नाथपुर थाना, रांची
अमित कु महतो सदर थाना, रांची
अमित कु महतो सदर थाना, रांची
अमित कु महतो सिल्ली थाना, रांची
अमित कु महतो सिल्ली थाना, रांची
प्रदीप यादव जगन्नाथपुर थाना, रांची
अमित कु महतो सदर थाना, रांची
पौलुस सुरीन कर्रा थाना, खूंटी
नाम किस थाना में दर्ज है केस
हेमंत सोरेन आदित्यपुर थाना
कुणाल षाड़ंगी बहरागोड़ा थाना
शिव पूजन मेहता हुसैनाबाद थाना, पलामू शिव पूजन मेहता हुसैनाबाद थाना, पलामू
शिव पूजन मेहता हुसैनाबाद थाना, पलामू
भानू प्रताप शाही भवनाथपुर थाना, गढ़वा
निर्मला देवी बड़कागांव थाना
गणेश गंझू टंडवा थाना, चतरा
जय प्रकाश वर्मा बेंगाबाद थाना, गिरिडीह
जय प्रकाश वर्मा बेंगाबाद थाना गिरिडीह
संजीव सिंह सरायढेला थाना धनबाद
नारायण दास जसीडीह थाना, देवघर
प्रदीप यादव पोड़ैयाहाट थाना, गोड्डा
प्रदीप यादव पोड़ैयाहाट थाना, गोड्डा
प्रदीप यादव पोड़ैयाहाट थाना, गोड्डा
हेमंत सोरेन बोरियो थाना, साहेबगंज
ताला मरांडी नगर थाना, साहेबगंज

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें