29.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा नेताओं ने वेंकैया नायडू को बधाई दी

रांची. उपराष्ट्रपति चुने जाने पर प्रदेश के भाजपा नेताओं ने वेंकैया नायडू को बधाई दी है. प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा है कि श्री नायडू के मार्गदर्शन में उच्च सदन का कुशल संचालन होगा. उनके लंबे राजनीतिक, सामाजिक अनुभवों का लाभ देश को प्राप्त होगा. उन्होंने कहा कि यह सुखद संयोग है. आज भारतीय […]

रांची. उपराष्ट्रपति चुने जाने पर प्रदेश के भाजपा नेताओं ने वेंकैया नायडू को बधाई दी है. प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा है कि श्री नायडू के मार्गदर्शन में उच्च सदन का कुशल संचालन होगा. उनके लंबे राजनीतिक, सामाजिक अनुभवों का लाभ देश को प्राप्त होगा. उन्होंने कहा कि यह सुखद संयोग है. आज भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन गयी और भाजपा के अनुभवी कार्यकर्ता इसके सभापति बन रहे हैं.

श्री वेंकैया नायडू को बधाई देनेवालों में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुरमू, विद्युतवरण महतो, सत्येन्द्र तिवारी, समीर उरांव, आदित्य साहू, प्रिया सिंह, प्रदीप वर्मा, महामंत्री सुनील कुमार सिंह, दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, मंत्री नवीन जायसवाल, घुरन राम, मुनेश्वर साहू, मनोज कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह गुड्डू, नूतन तिवारी, सरिता श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश पोद्दार, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र, प्रवक्ता जेबी तुबिद, राजेश कुमार शुक्ल, दीनदयाल वर्णवाल, प्रतुल शाहदेव, प्रवीण प्रभाकर, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह प्रभारी संजय जायसवाल सहित प्रदेश मोर्चा के अध्यक्ष सोना खान, अमित कुमार, राम कुमार पाहन ज्योतिरीश्वर सिंह, आरती सिंह, नीरज पासवान, अमरदीप यादव, रविनाथ किशोर, मधुसूदन जारुहार आदि शामिल हैं.

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भी दी बधाई
राज्यपाल द्रौपदी मुरमू और मुख्यमंत्री रघुवर दास और ने वेंकैया नायडू को भारत का उप राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि श्री नायडू का निर्विवाद सार्वजनिक जीवन और लंबे अनुभव का लाभ देश को मिलेगा.
जदयू ने वेंकैया की जीत पर बधाई दी :जदयू ने उपराष्ट्रपति पद पर वेंकैया नायडू को जीत पर बधाई दी है. जदयू प्रवक्ता श्रवण कुमार ने कहा कि देश में पहली बार एक राजनीतिक कार्यकर्ता को किसी सरकार ने उपराष्ट्रपति के पद पर बैठाने का काम किया है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र हैं. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, सुधा चौधरी, डॉ आफताब जमील, भगवान सिंह, संजय सहाय, रमेश सिंह, जफर कमाल, अखिलेश राय, धनंजय सिन्हा, बैजनाथ राम गोपी, कृष्णानंद मिश्रा सहित कई नेताओं ने खुशी का इजहार किया है़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें