17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पलामू में दो व हजारीबाग प्रमंडल में मात्र 5% रोपा

रांची: धान रोपा में पलामू और हजारीबाग प्रमंडल की स्थिति बहुत खराब है. पलामू प्रमंडल में 24 जुलाई तक मात्र दो फीसदी ही रोपा हुआ है. वहीं, हजारीबाग प्रमंडल में रोपा पांच फीसदी से कुछ ज्यादा है. कोल्हान में रोपा 50 फीसदी से अधिक हो गया है. द छोटानागपुर प्रमंडल में करीब 27 तथा संताल […]

रांची: धान रोपा में पलामू और हजारीबाग प्रमंडल की स्थिति बहुत खराब है. पलामू प्रमंडल में 24 जुलाई तक मात्र दो फीसदी ही रोपा हुआ है. वहीं, हजारीबाग प्रमंडल में रोपा पांच फीसदी से कुछ ज्यादा है. कोल्हान में रोपा 50 फीसदी से अधिक हो गया है. द छोटानागपुर प्रमंडल में करीब 27 तथा संताल में यह करीब 31 फीसदी है.
कोल्हान में छींटा धान का परंपरा है, इस कारण वहां चाईबासा में करीब 72 फीसदी खेतों में धान लगा दिया गया है. इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने खरीफ मौसम में मक्का, दलहन और तेलहन लगाने का भी लक्ष्य तय किया है. लक्ष्य का करीब 75 फीसदी खेतों में मक्का, 47 फीसदी में दलहन और 33 फीसदी में तेलहन लगाया जा चुका है.
1770 हजार हेक्टेयर में धान लगाने का लक्ष्य : कृषि विभाग ने चालू खरीफ मौसम में 1770 हजार हेक्टेयर में धान लगाने का लक्ष्य रखा है. इसकी तुलना में सीधी बुआई से करीब 202 तथा रोपा से करीब 275 हजार हेक्टेयर में धान लगाया जा चुका है. कुल 477 हजार हेक्टेयर में धान लगा है. कृषि विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक गढ़वा, पलामू, लातेहार, कोडरमा, रामगढ़, चतरा, धनबाद, बोकारो जिलों में पांच फीसदी से कम भी रोपा हुआ है. बोकारो में औसत के करीब बारिश होने के बाद भी रोपा की गति काफी कम है. पलामू और गढ़वा जिले में तो रोपा एक फीसदी से भी कम है. गढ़वा में 54, पलामू में 47, लातेहार में 26 हजार हेक्टेयर में धान लगाने का लक्ष्य रखा गया है. धनबाद की स्थिति भी काफी खराब है. यहां रोपा का काम अब तक शुरू नहीं हुआ है.
जिला बारिश रोपा
रांची 330.1 21.70%
खूंटी 321.0 49.49%
गुमला 290.5 27.96%
सिमडेगा 310.4 21.96%
लोहरदगा 307.6 7.72%
गढ़वा 257.6 0.49%
पलामू 229.7 1.41%
लातेहार 320.5 6.38%
पूर्वी सिंहभूम 329.5 21.18%
प सिंहभूम 413.6 72.17%
सरायकेला 375.1 41.55%
हजारीबाग 385.1 7.00%
रामगढ़ 208.0 7.00%
चतरा 228.2 6.75%
कोडरमा 301.4 7.10%
गिरिडीह 207.1 6.30%
धनबाद 269.0 0.40%
बोकारो 265.3 6.98%
दुमका 261.1 17.00%
देवघर 292.0 26.02%
जामताड़ा 263.5 45.00%
गोड्डा 209.0 25.00%
साहेबगंज 317.3 57.39%
पाकुड़ 363.7 31.00%
नोट : बारिश मिमी में व रोपा हजार हेक्टेयर में.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें