17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

काम नहीं, सिर्फ खानापूर्ति हुई

रांची: प्रदेश भाजपा की ओर से पिछले 15 दिनों से चलाये जा रही पंडित दीनदयाल कार्य विस्तार योजना गुरुवार को संपन्न हो गयी. राजधानी रांची के अधिकांश इलाकों में रहने वाले आम लोगों के अनुसार रांची महानगर में इस योजना की महज खानापूर्ति हुई है. हालांकि कुछ इलाकों में यह अभियान सफलतापूर्वक चला है, लेकिन […]

रांची: प्रदेश भाजपा की ओर से पिछले 15 दिनों से चलाये जा रही पंडित दीनदयाल कार्य विस्तार योजना गुरुवार को संपन्न हो गयी. राजधानी रांची के अधिकांश इलाकों में रहने वाले आम लोगों के अनुसार रांची महानगर में इस योजना की महज खानापूर्ति हुई है. हालांकि कुछ इलाकों में यह अभियान सफलतापूर्वक चला है, लेकिन अधिकांश इलाकों में भाजपा कार्यकर्ता लोगों के घर तक नहीं पहुंच पाये. भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह इस अभियान की समीक्षा करने 20 जून को रांची आ रहे हैं.
भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशती वर्ष को गरीब कल्याण के वर्ष के रूप में मना रही है. इसी के तहत पूरे देश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तार की योजना शुरू की गयी थी. झारखंड में यह अभियान एक जून से 15 जून तक चला. इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी की ओर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर तैयार की गयी पुस्तिका का वितरण करना था. आम लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देना था.

साथ ही नये लोगों को मोबाइल के माध्यम से सदस्य बनाने का जिम्मा दिया गया था. राज्य के 24 हजार बूथों पर पार्टी के बड़े से छोटे नेताओं को प्रवास कर इस अभियान को सफल बनाने की जिम्मेवारी सौंपी गयी थी. अल्पकालीन प्रवासी कार्यकर्ताओं को बूथों पर प्रवास की जिम्मेवारी दी गयी थी. 15 दिनों के अंदर प्रत्येक बूथ पर 750 लोगों को पार्टी से जोड़ने की योजना थी. भाजपा ने इस अभियान के तहत राज्य के 60 लाख घरों में पहुंचने का लक्ष्य तय किया था, मगर राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में कार्यकर्ता लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पाये. कुछ चुनिंदा इलाकों के नेताओं ने अभियान चला कर अपना फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से जारी किया है. वहीं, दूसरी तरफ जब इस अभियान के बारे में कुछ इलाकों के लोगों से बातचीत की गयी थी, तो उन्होंने इस पर अपनी अनभिज्ञता जाहिर की.

अभियान आगे भी जारी रहेगा
भाजपा रांची महानगर के महामंत्री सह प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. कई इलाकों में यह अभियान सफलतापूर्वक चला है. नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा कर आम लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया है. जिन इलाकों में कार्यकर्ता नहीं पहुंच पाये हैं, उन इलाकों में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जायेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें