रामगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, मंत्री फागुन बेसरा और विधायक ममता देवी रहे मौजूद

Updated:
विज्ञापन

बिरसा मुंडा की प्रतिमा का उद्घाटन करते दर्जा प्राप्त मंत्री विधायक व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रतिमा का अनावरण. मंत्री फागुन बेसरा और विधायक ममता देवी ने आदिवासी अधिकारों की लड़ाई को किया नमन. जानें पूरा कार्यक्रम.

विज्ञापन

रामगढ़. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को रामगढ़ कैंट स्थित भगवान बिरसा मुंडा बस पड़ाव में जयंती एवं प्रतिमा स्थापना समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री फागुन बेसरा शामिल हुए. वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगढ़ विधायक ममता देवी, विद्युत लाइसेंस बोर्ड के सचिव कमल मुंडा और करमा परियोजना के रामेश्वर मुंडा उपस्थित रहे.

विज्ञापन

अतिथियों और आयोजन समिति के सदस्यों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में छावनी के नामित सदस्य अनमोल सिंह, मुख्य संरक्षक सुनील मुंडा, आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मुंडा, उपाध्यक्ष राजू मुंडा एवं संजय मुंडा, सचिव रवि मांकी एवं दीपक मुंडा तथा कोषाध्यक्ष विक्की आदिवासी मुख्य रूप से मौजूद रहे.

भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और योगदान को किया याद

इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और योगदान को याद किया गया. वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्म खूंटी जिले के उलिहातू में हुआ था. उन्होंने अंग्रेजी शासन और शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ आदिवासी समाज को एकजुट किया तथा जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी.

वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष और उनके विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं. उनकी जयंती पर उनके जीवन से अधिकारों, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संदेश मिलता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola