वेस्ट बोकारो में काली पूजा की धूम, मां के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
दुर्गा मंडप में स्थापित मां काली की प्रतिमा | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ जिले के घाटोटांड़ में काली पूजा का भव्य आयोजन किया गया. राजेंद्र नगर में मां काली की आकर्षक सजावट और पारंपरिक पूजा-अर्चना देखने को मिली, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.
घाटोटांड़(रामगढ़). रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो के राजेंद्र नगर में श्री श्री दुर्गा पूजा एवं काली पूजा समिति ने काली पूजा का भव्य आयोजन किया. यह आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव से भरा रहा. वहीं, राजेंद्र नगर स्थित कालीबाड़ी में भी काली पूजा धूमधाम से मनाई गई. दोनों पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा.
आकर्षक सजावट के बीच मां काली की पूजा-अर्चना
राजेंद्र नगर स्थित पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. विधि-विधान के साथ मां काली की पूजा-अर्चना की गई. पूजा के बाद मां का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया. पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने मां काली के दर्शन किए और अपने परिवार तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.

कालीबाड़ी में पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुई पूजा
वहीं, राजेंद्र नगर स्थित कालीबाड़ी में भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां काली की पूजा-अर्चना की गई. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया. कालीबाड़ी परिसर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा.
ये भी पढ़ें: अंतिम संस्कार में शामिल होने बनारस जा रहे थे, हजारीबाग सड़क दुर्घटना में 5 की मौत, 11 घायल
समिति के पदाधिकारियों ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी
राजेंद्र नगर में आयोजित पूजा कार्यक्रम में समिति के संरक्षक एवं राकोमयू अध्यक्ष मोहन महतो, सचिव अनिल महतो, सह सचिव राजेंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई. आयोजन को सफल बनाने में बबन झा, संतोष कुमार सिंह, सपन कुमार सेन सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
ये भी पढ़ें: रंगोली, दीप और आतिशबाजी से जगमगाया कोयलांचल, रामगढ़ में काली पूजा में उमड़े श्रद्धालु
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

