Ramgarh : घर की दीवारों में दरारें, संगम खदान की हेवी ब्लास्टिंग के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण
खदान पहुंचे स्थानीय लोग. | Prabhat Khabar Network
भुरकुंडा की संगम खदान में हेवी ब्लास्टिंग से घरों को नुकसान पहुंचा है. सुरक्षा नियमों की अनदेखी और दीवारों में दरारें आने से नाराज ग्रामीणों ने कामकाज ठप कर दिया. उचित मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन.
भुरकुंडा (रामगढ़). भुरकुंडा कोलियरी की संगम खदान में हो रही हेवी ब्लास्टिंग के विरोध में गुरुवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान लोगों ने करीब दो घंटे तक आउटसोर्सिंग कंपनी का कामकाज बाधित रखा.
सुरक्षा नियमों की अनदेखी का लगाया आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि ब्लास्टिंग के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही है. विस्फोट के समय कुछ पत्थर आसपास के घरों और खेल मैदान में गिर रहे हैं. इससे घरों को नुकसान पहुंचा है और दीवारों में दरारें पड़ गयी हैं.
उचित मुआवजा देने की मांग
लोगों ने आशंका जतायी कि यदि हेवी ब्लास्टिंग पर रोक नहीं लगायी गयी, तो कभी भी जान-माल का नुकसान हो सकता है. उन्होंने ब्लास्टिंग पर रोक लगाने के साथ अब तक हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की. भुरकुंडा थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता के समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने आंदोलन समाप्त कर दिया. इसके बाद कंपनी का कामकाज दोबारा शुरू हुआ.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
