फेसबुक फ्रेंड ने मेले में किशोरी को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर
फेसबुक पर दोस्ती का रिश्ता दुष्कर्म तक पहुंचा। पतरातू में 15 साल की किशोरी को शादी का झांसा देकर युवक ने किया रेप। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
पतरातू: सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई पहचान के बाद 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. फेसबुक के माध्यम से किशोरी से दोस्ती करने वाले 20 वर्षीय युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है. पतरातू थाना पुलिस ने आरोपी विजय उरांव को पीवीयूएनएल के गेट नंबर एक के समीप से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
फेसबुक के जरिए हुई थी पहचान
पुलिस के अनुसार, आरोपी विजय उरांव, पिता सोहन उरांव, शाहीटांड, कोतो का निवासी है. मामले में कांड संख्या 309/26 के तहत पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया जाता है कि रांची के कांके थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी की पहचान आरोपी से फेसबुक के माध्यम से हुई थी. सितंबर 2025 में दोनों की पहली मुलाकात पिठोरिया में हुई थी.
मेले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
इसके बाद 22 अक्टूबर 2025 को किशोरी अपनी नानी के घर पतरातू आयी थी. इसी दौरान मेला घूमने के क्रम में आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया. मामले में नया मोड़ तब आया, जब किशोरी को पता चला कि आरोपी का किसी दूसरी लड़की से भी संबंध है. इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए