‘कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे’, एकल विद्यालय दर्शन कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिया संदेश
एकल विद्यालय दर्शन कार्यक्रम में राज्यपाल | Prabhat Khabar Network
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने एकल विद्यालय के प्रयासों की सराहना की, यह सुनिश्चित करते हुए कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे. दूरदराज के क्षेत्रों में शिक्षा का प्रसार.
कुमार आलोक की रिपोर्ट
भुरकुंडा (रामगढ़). पतरातू प्रखंड की हरिहरपुर पंचायत स्थित एकल विद्यालय राजा बेड़ा में एकल विद्यालय दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए. उन्होंने सुदूर और सीमांत क्षेत्रों तक शिक्षा पहुंचाने के लिए एकल विद्यालय अभियान की सराहना की.
कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे
राज्यपाल ने कहा कि देश के हर कोने में एकल विद्यालय होना चाहिए, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे. उन्होंने कहा कि दूरदराज और सीमावर्ती क्षेत्रों में भी एकल विद्यालय बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने का काम कर रहे हैं. सरकारी व्यवस्था की अपनी सीमाएं हैं, लेकिन एकल विद्यालयों के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
सरकारी व्यवस्था के पूरक के रूप में काम कर रहा एकल विद्यालय
राज्यपाल ने कहा कि एकल विद्यालय सरकारी शिक्षा व्यवस्था के पूरक के रूप में काम कर रहे हैं. जहां सरकारी स्कूलों की पहुंच सीमित है, वहां एकल विद्यालय के आचार्य बच्चों को शिक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने अभियान से जुड़े लोगों की सराहना करते हुए कहा कि देश के अंतिम छोर तक शिक्षा पहुंचाने का यह प्रयास महत्वपूर्ण है. उन्होंने एकल विद्यालय से जुड़े सभी लोगों को इसके लिए धन्यवाद दिया.
ये भी पढ़ें: नेमरा में हेमंत सोरेन से मिलने जुटे लोग, किसी ने बतायी समस्या तो किसी ने मां को दी श्रद्धांजलि
बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया. इस दौरान राज्यपाल ने ग्रामीणों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया.
कार्यक्रम में एसडीपीओ, बीडीओ मनोज गुप्ता, मुखिया गीता देवी, डॉ. ललन कुमार शर्मा, भरत कुमार महतो, सीताराम मुंडा, किशोर कुमार, राजेंद्र कुमार, राजेंद्र बेदिया, ललकू बेदिया, सरस्वती देवी, अंशिका कुमारी, सृष्टि कुमारी, रितिका कुमारी, साहिल कुमार, दीपक कुमार, शिवा कुमार, प्रियंका कुमारी, अंजली टोप्पो, रेखा टोप्पो, राज कुमारी टोप्पो, आंगत कुजूर, सरिता देवी, सुनीता देवी, शकुंतला देवी, सोनी देवी, उषा देवी और गीता देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
