CCL रजरप्पा में सतर्कता अभियान, GM ने रवाना किया रथ; 16 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम
कार्यक्रम में शामिल सीसीएल के अधिकारी और कर्मी | Prabhat Khabar Network
सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता अभियान का शुभारंभ. ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के संदेश के साथ जागरूकता रथ रवाना किया गया.
रजरप्पा (रामगढ़). सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में शनिवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत सतर्कता मार्च और जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान जागरूकता रथ भी रवाना किया गया. महाप्रबंधक (उत्खनन) शंभू कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया.
ईमानदारी और पारदर्शिता पर जोर
कार्यक्रम के माध्यम से ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया. अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यस्थल पर नैतिक मूल्यों को अपनाने और बेहतर कार्यसंस्कृति विकसित करने की अपील की गयी.
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का भी आयोजन किया गया. इसमें सीसीएल के अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.
राष्ट्रीय एकता की ली शपथ
रन फॉर यूनिटी के बाद सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली. कार्यक्रम के दौरान देश में एकता और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया गया.
16 नवंबर तक चलेगा अभियान
सतर्कता जागरूकता के नोडल अधिकारी आशीष झा ने बताया कि 17 अगस्त से 16 नवंबर 2026 तक त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' का संदेश पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं.
कार्यक्रम में स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन) रामानुज प्रसाद, स्टाफ अधिकारी (सिविल) चितरंजन, श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि अनिल प्रसाद, रविंद्र वर्मा, चंदेश्वर सिंह, प्रदीप कुमार, राकेश रौशन, महेंद्र मिस्त्री, सीडी सिंह, अख्तर आजाद, चरितर राम, धनेश्वर राम, मो. शाहिद समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
