गर्भवती महिला का चेकअप नहीं करने की शिकायत

Updated at : 22 Mar 2017 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
गर्भवती महिला का चेकअप नहीं करने की शिकायत

गोला़ : गोला प्रखंड के बेटुलकला निवासी पूजा देवी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में एक महिला चिकित्सक पर इलाज नहीं करने एवं अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है. उन्होंने इस संबंध में सीओ सुभ्रा रानी को लिखित शिकायत करते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि वह गर्भवती महिला […]

विज्ञापन
गोला़ : गोला प्रखंड के बेटुलकला निवासी पूजा देवी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में एक महिला चिकित्सक पर इलाज नहीं करने एवं अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है. उन्होंने इस संबंध में सीओ सुभ्रा रानी को लिखित शिकायत करते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है.
उन्होंने कहा कि वह गर्भवती महिला है, वह इलाज कराने केंद्र पहुंची थी. लेकिन चिकित्सक ने बिना सहिया के बुलाये इलाज करने से मना कर दिया. साथ ही दुर्व्यवहार किया. इस संबंध में चिकित्सक महालक्ष्मी ने बताया कि बेटुलकला पंचायत की गर्भवती महिलाओं का चेकअप प्रत्येक गुरुवार को किया जाता है. लेकिन पूजा देवी अपने पति के साथ पहुंच कर इलाज करने का दबाव बना रही थी. मैंने उसके साथ कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया. बल्कि उन्हें सिर्फ सहिया दीदी को साथ लेते आने को कहा था. इतने में ही उनके पति भड़क गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola