छठ को लेकर भक्तिमय हुआ क्षेत्र

छठ को लेकर भक्तिमय हुआ क्षेत्र कुजू. नहाय खाय के साथ छठ महापर्व रविवार से प्रारंभ हो गया. रविवार को सुबह से ही छठव्रती अपने आस पास के तालाबों व कुओं में स्नान करने के बाद जल लेकर घर पहुंचे. अरवा चावल, चने की दाल व सब्जी बनाकर भोजन किया. बाद में परिवार व आस […]
छठ को लेकर भक्तिमय हुआ क्षेत्र कुजू. नहाय खाय के साथ छठ महापर्व रविवार से प्रारंभ हो गया. रविवार को सुबह से ही छठव्रती अपने आस पास के तालाबों व कुओं में स्नान करने के बाद जल लेकर घर पहुंचे. अरवा चावल, चने की दाल व सब्जी बनाकर भोजन किया. बाद में परिवार व आस पास के लोगों ने उक्त भोजन को प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया. तीन दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के प्रारंभ होते ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है. छठ गीतों से क्षेत्र गुंजायमान है. सोमवार को खरना किया जायेगा. छठ महापर्व को लेकर गेहूं धोने व सुखाने में भी लोग लगे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










