धनंजय ने घर-घर जाकर चलाया जनसंपर्क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2015 10:04 PM
रामगढ़. छावनी परिषद के आम चुनाव में वार्ड नंबर पांच के प्रत्याशी धनंजय कुमार पुटूस ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ घर-घर पहुंच कर लोगों से जनसंपर्क किया. जनसंपर्क में प्रत्याशी धनंजय कुमार पुटूस ने अपने अपने क्षेत्र के एक -एक घर पर पहुंच कर जन समस्याओं को सुना. श्री पुटूस ने लोगों की […]
रामगढ़. छावनी परिषद के आम चुनाव में वार्ड नंबर पांच के प्रत्याशी धनंजय कुमार पुटूस ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ घर-घर पहुंच कर लोगों से जनसंपर्क किया. जनसंपर्क में प्रत्याशी धनंजय कुमार पुटूस ने अपने अपने क्षेत्र के एक -एक घर पर पहुंच कर जन समस्याओं को सुना. श्री पुटूस ने लोगों की समस्याओं को अविलंब दूर करने का आश्वासन दिया.
श्री पुटूस ने भी क्षेत्र में घूम कर उनके द्वारा जनहित में किये गये कार्यों के बारे में बता कर उनके चुनाव चिह्न घोड़ा छाप पर वोट देने की अपील की. मौके पर नीता चौधरी, गीता देवी, मंजु देवी, श्याम राम, चिंकू कुमार, छोटू सिंह, छोटू कुमार, राजकुमार, प्रिंस कुमार, अर्जुन अग्रवाल, आशीष आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










