18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कुमार महेशके पक्ष में जनसंपर्क अभियान

फ ोटो फाइल संख्या 20 कुजू : जनसंपर्क करते भाजपाई कुजू. मांडू विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कुमार महेश सिंह के पक्ष में गुरुवार को भाजपाइयों ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व भाजपा मांडू प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति ने किया. बोंगाबार, दिगवार, पोचरा, बरमसिया, करमा, नारायणपुर, रतवे, छोटकी डूंडी, धनबेड़वा आदि गांवों […]

फ ोटो फाइल संख्या 20 कुजू : जनसंपर्क करते भाजपाई कुजू. मांडू विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कुमार महेश सिंह के पक्ष में गुरुवार को भाजपाइयों ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व भाजपा मांडू प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति ने किया. बोंगाबार, दिगवार, पोचरा, बरमसिया, करमा, नारायणपुर, रतवे, छोटकी डूंडी, धनबेड़वा आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चला कर प्रत्याशी कुमार महेश सिंह को विजयी बनाने का संकल्प दिलाया गया. भाजपाइयों ने लोगों से कहा कि अगर जनता के सहयोग से झारखंड में भाजपा की बहुमत की सरकार बनी, तो अवश्य नरेंद्र मोदी के अच्छे सपनों के दिन पूरे होंगे. मौके पर रतन प्रसाद साहू, मनोज गिरि, शंभु सिंह, प्रकाश केशरी, राजेंद्र प्रसाद केशरी, गुलाबचंद गिरि, संजय यादव, रवि कुमार, नागेश्वर यादव, अशोक प्रसाद, मो अजीज अंसारी आदि शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें