भदानीनगर में शांतिपूर्ण हुआ मतदान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2019 12:50 AM
भदानीनगर : लोकतंत्र का महापर्व भदानीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर औसतन 75 प्रतिशत मतदान हुआ. 85 प्रतिशत सबसे अधिक मतदान कुरसे पंचायत में हुआ. जबकि सबसे कम मतदान चोरधरा पंचायत के बूथ संख्या 410 में हुआ. यहां प्रतिशत 48 रहा. मतदान के दिन सुबह से ही […]
भदानीनगर : लोकतंत्र का महापर्व भदानीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर औसतन 75 प्रतिशत मतदान हुआ. 85 प्रतिशत सबसे अधिक मतदान कुरसे पंचायत में हुआ. जबकि सबसे कम मतदान चोरधरा पंचायत के बूथ संख्या 410 में हुआ.
यहां प्रतिशत 48 रहा. मतदान के दिन सुबह से ही मतदाता अपने बूथों पर वोट डालने के लिए पहुंचने लगे थे. इसमें महिलाओं की भीड़ भी अच्छी थी. पहली बार वोट करने पहुंचे युवाओं में काफी उत्साह था. पहला वोट करने वाले व बुजुर्ग मतदाताओं को पीठासीन पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










