सुंदरीकरण से खतरे में आया पीटीपीएस डैम, बांध कमजोर

पतरातू : पीटीपीएस डैम पर चल रहा सुंदरीकरण कार्य डैम पर भारी पड़ने लगा है. गुरुवार को पीटीपीएस के शेष परिसंपत्ति प्रशासक सहदेव शर्मा के नेतृत्व में निरीक्षण के बाद डैम पर मंडरा रहे खतरे की पुष्टि हुई है. 1960 के दशक में बने इस डैम का बांध कमजोर हो चुका है. टूरिज्म विभाग को […]
पतरातू : पीटीपीएस डैम पर चल रहा सुंदरीकरण कार्य डैम पर भारी पड़ने लगा है. गुरुवार को पीटीपीएस के शेष परिसंपत्ति प्रशासक सहदेव शर्मा के नेतृत्व में निरीक्षण के बाद डैम पर मंडरा रहे खतरे की पुष्टि हुई है. 1960 के दशक में बने इस डैम का बांध कमजोर हो चुका है. टूरिज्म विभाग को सुंदरीकरण के लिए सौंपने से पूर्व यह बात स्पष्ट रूप से बतायी गयी थी कि डैम के बांध पर स्थायी निर्माण से डैम को खतरा हो सकता है. ऊर्जा विभाग के सचिव ने पर्यटन सचिव को भी इस संबंध में पत्र लिखा था.
बावजूद इसके सुंदरीकरण के तहत बांध पर स्थायी निर्माण कर दिया गया. इस दौरान बांध पर गिट्टी, बालू, ईंट लदा ट्रैक्टर भी दौड़ाया गया. बांध पर चले वाहनों के कंपन से इसे अंदरूनी तौर पर क्षति हुई है. इस बांध पर साइकिल चलाने तक की इजाजत नहीं थी. डैम की सुरक्षा के लिए बांध के बगल से बनने वाली रामगढ़-रांची फोरलेन सड़क के निर्माण पर भी रोक लगा दी गयी थी. तब निरीक्षण के बाद एक्सपर्ट ने कहा था कि फोरलेन पर भारी वाहनों के गुजरने से जो कंपन उत्पन्न होगा, उसका सीधा असर इसके बांध पर पड़ेगा. एक्सपर्ट की इस रिपोर्ट के बाद डैम एरिया के समीप फोरलेन के बजाय टू लेन सड़क बनी थी, ताकि डैम को नुकसान न पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




