पेट्रोल-डीजल कारोबारी के अड्डे पर छापामारी तीन गिरफ्तार

गोला : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रामगढ़-बोकरो मार्ग स्थित गोला के धमनाटांड़ स्थित एक मकान में शुक्रवार रात पुलिस ने छापामारी की. यहां से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पेट्रोल, केरोसिन, ड्रम, पाइप, एक टैंकर वाहन व बाइक जब्त किया है. तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. पुलिस ने तेल निकालने […]
गोला : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रामगढ़-बोकरो मार्ग स्थित गोला के धमनाटांड़ स्थित एक मकान में शुक्रवार रात पुलिस ने छापामारी की. यहां से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पेट्रोल, केरोसिन, ड्रम, पाइप, एक टैंकर वाहन व बाइक जब्त किया है. तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. पुलिस ने तेल निकालने में इस्तेमाल होनेवाले मोटर पंप सहित कई सामग्री को जब्त किया है. थाना प्रभारी अब्राहम हेंब्रम ने बताया कि धमनाटांड़ में प्रदीप पांडेय के मकान में टैंकर से अवैध रूप से पेट्रोल व डीजल निकाला जा रहा था.
इसकी गुप्त सूचना मिलने के बाद छापामारी की गयी. यहां से एक हजार लीटर पेट्रोल व केरोसिन के साथ हिंदुस्तान पेट्रोलियम का टैंकर (डब्लूबी 41 एफ- 4059) एवं पैशन प्रो मोटरसाइकिल (जेएच 05 एजे-8212) के साथ टैंकर चालक सीतामढ़ी बिहार निवासी रघुनाथ राय एवं धमनाटांड़ निवासी पुनू कुमार महतो व दशरथ पांडेय को गिरफ्तार किया गया. छापामारी के क्रम में कारोबारी प्रदीप पांडेय व संतोष कुमार भागने में सफल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




