बच्चे को कब्जे में लेकर अपराधियों ने िरटायर्ड रेलकर्मी के घर की लूटपाट

रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर छह की पतरातू बस्ती में गुरुवार की रात तीन बजे अपराधियों ने लूटपाट की. अपराधियों ने एक घर में लूटपाट की आैर दूसरे घर में चोरी को अंजाम दिया. मिली जानकारी के अनुसार, पतरातू बस्ती पॉलिटेक्निक कॉलेज के निकट अवकाश प्राप्त रेलकर्मी एसएन प्रसाद के आवास पर […]
रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर छह की पतरातू बस्ती में गुरुवार की रात तीन बजे अपराधियों ने लूटपाट की. अपराधियों ने एक घर में लूटपाट की आैर दूसरे घर में चोरी को अंजाम दिया. मिली जानकारी के अनुसार, पतरातू बस्ती पॉलिटेक्निक कॉलेज के निकट अवकाश प्राप्त रेलकर्मी एसएन प्रसाद के आवास पर अपराधियों ने लूटपाटकी.
लूटपाट के दाैरान एसएन प्रसाद के पांच माह के पोते को अपराधियों ने कब्जे में ले लिया. उस बच्चे के गले पर चाकू रख कर घरवालों को चुप रहने को कहा आैर लूटपाट की. अपराधियों ने एसएन प्रसाद के पूजा घर की खिड़की के ग्रिल को उखाड़ कर घर में प्रवेश किया. घर में प्रवेश करने के बाद अपराधियों ने एसएन प्रसाद की बहू ममता देवी के साथ सोये उनके पांच माह के पोते को उठा कर कब्जे में किया. इसके बाद उनकी बहू को जगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




