सिर कटी लाश मिलने से हेसालौंग में सनसनी

गिद्दी(हजारीबाग) : हेसालौंग गांव के पंडरा जंगल में गुरुवार को अज्ञात युवक की सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. पुलिस ने उसके क्षत-विक्षत शव को बरामद कर लिया है. युवक की पहचान नहीं हो पायी है. हजारीबाग की फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया. टीम ने कहा कि उसके […]
गिद्दी(हजारीबाग) : हेसालौंग गांव के पंडरा जंगल में गुरुवार को अज्ञात युवक की सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. पुलिस ने उसके क्षत-विक्षत शव को बरामद कर लिया है. युवक की पहचान नहीं हो पायी है. हजारीबाग की फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया. टीम ने कहा कि उसके कपड़े, चाकू की जांच होगी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. इस संबंध में गिद्दी थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
जानकारी के अनुसार, हेसालौंग गांव की कुछ महिलाएं अहले सुबह मवेशियों के लिए पत्ता तोड़ने के लिए पंडरा जंगल गयी थी. इसी दौरान महिलाओं की नजर सिर कटी लाश पर पड़ी. महिलाओं ने यह जानकारी गांव वालों को दी. इसके आधार पर गिद्दी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने पंडरा जंगल में अज्ञात युवक की सिर कटी लाश और 200 मीटर के दायरे में उसके जींस पैंट, चेकदार गंजी, जूता, मौजा, चाकू, टी-शर्ट, सफेद रंग का प्लास्टिक झोला जब्त किया है. पुलिस ने जंगल में उसके सिर को कंकाल के रूप में बरामद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




