सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र को 621 करोड़ रुपये का मुनाफा
Updated at : 24 May 2018 5:12 AM (IST)
विज्ञापन

सीसीएल हजारीबाग क्षेत्रीय सलाहकार समिति की वार्षिक बैठक हजारीबाग एरिया की यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास का नतीजा है घाटोटांड़ : सीसीएल हजारीबाग क्षेत्रीय सलाहकार समिति की वार्षिक बैठक बुधवार को चरही रेस्ट हाउस में हुई. इसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय महाप्रबंधक एसके सिंह ने की. बैठक में महाप्रबंधक एसके सिंह ने बताया कि हजारीबाग क्षेत्र को वित्तीय […]
विज्ञापन
सीसीएल हजारीबाग क्षेत्रीय सलाहकार समिति की वार्षिक बैठक
हजारीबाग एरिया की यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास का नतीजा है
घाटोटांड़ : सीसीएल हजारीबाग क्षेत्रीय सलाहकार समिति की वार्षिक बैठक बुधवार को चरही रेस्ट हाउस में हुई. इसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय महाप्रबंधक एसके सिंह ने की. बैठक में महाप्रबंधक एसके सिंह ने बताया कि हजारीबाग क्षेत्र को वित्तीय वर्ष 2017-18 में 621 करोड़ का मुनाफा हुआ है. पूरे सीसीएल में मुनाफा के दृष्टिकोण से हजारीबाग एरिया दूसरे नंबर पर रहा. इसके लिए उन्होंने एरिया के सभी मजदूरों, अधिकारियों व श्रमिक नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि हजारीबाग एरिया की यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास का नतीजा है. बैठक में कोयले की गुणवत्ता, सुरक्षा, वेलफेयर और डीएवी स्कूल पर भी चर्चा की गयी.
बैठक में प्रबंधन की ओर से तापीन उत्खनन परियोजना के परियोजना पदाधिकारी यूएस सिंह परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना पदाधिकारी एके सिंह, आरआरडब्लू परियोजना पदाधिकारी अनंत कुमार, केदला वासरी परियोजना पदाधिकारी विजय कुमार, हजारीबाग एरिया के एसओपी (स्टाफ ऑफिसर पर्सनल) अशोक कुमार, मयंक कश्यप, ज्योति कुमार, शफीक खान, आरएन जैन, वीके सिंह, क्षेत्रीय सलाहकार समिति सदस्य शंकर सिंह, बालेश्वर महतो, बसंत कुमार, द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, खुशीलाल महतो, लक्ष्मी नारायण सिंह शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




