इडी के निदेशक ने किया पीटीपीएस डैम का भ्रमण

Updated at : 05 May 2018 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
इडी के निदेशक ने किया पीटीपीएस डैम का भ्रमण

पतरातू : प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के निदेशक करनाल सिंह शुक्रवार को पीटीपीएस डैम व घाटी का भ्रमण करने पहुंचे. उनके आगमन की सूचना पर रामगढ़ एसपी ए विजयालक्ष्मी समेत अन्य वरीय अधिकारी भी पहुंचे. निदेशक श्री सिंह ने पीटीपीएस डैम क्षेत्र में भ्रमण कर यहां की सुंदरवादियों को अपने कैमरे में कैद किया. उन्होंने पत्रकारों […]

विज्ञापन
पतरातू : प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के निदेशक करनाल सिंह शुक्रवार को पीटीपीएस डैम व घाटी का भ्रमण करने पहुंचे. उनके आगमन की सूचना पर रामगढ़ एसपी ए विजयालक्ष्मी समेत अन्य वरीय अधिकारी भी पहुंचे.
निदेशक श्री सिंह ने पीटीपीएस डैम क्षेत्र में भ्रमण कर यहां की सुंदरवादियों को अपने कैमरे में कैद किया. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि विभागीय कार्य से रांची आये थे. पतरातू डैम व घाटी के बारे में कई बार लोगों से सुना था. रांची आये तो यहां की खूबसूरती को देखने का मौका था. वाकई में डैम व घाटी का दृश्य मनोरम है. मौके पर इडी के अन्य कई अधिकारी भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola