रामगढ़ में पॉलिटेक्निक के छात्र ने की आत्महत्या

Updated at : 08 Feb 2018 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
रामगढ़ में पॉलिटेक्निक के छात्र ने की आत्महत्या

केदला : चरही थाना क्षेत्र के प्रेमनगर मुहल्ले में पॉलिटेक्निक के छात्र सौरभ कुमार ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. सौरभ सीसीएल कर्मी शशि कुमार सुमन का पुत्र था. वह जमशेदपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र था. 15 दिन पहले ही वह घर आया था. […]

विज्ञापन

केदला : चरही थाना क्षेत्र के प्रेमनगर मुहल्ले में पॉलिटेक्निक के छात्र सौरभ कुमार ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. सौरभ सीसीएल कर्मी शशि कुमार सुमन का पुत्र था. वह जमशेदपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र था.

15 दिन पहले ही वह घर आया था. उसके पिता शशि कुमार सुमन केदला बसंतपुर वाशरी में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत हैं. जानकारी के मुताबिक, साैरभ के पिता सुमन कुमार अपनी पत्नी को लेकर मंगलवार को रांची गये थे. उस समय सौरभ क्वार्टर में अकेला था.

दोनों रात करीब नौ बजे जब रांची से लौटे, तो देखा कि सौरभ का कमरा बंद है. उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया पर दरवाजा नहीं खुला. इसकी जानकारी उन्होंने पड़ोसियों को दी. लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया. लोगों ने सौरभ को पंखे से लटका पाया . उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola