भुरकुंडा : उग्रवादियों ने चालक, खलासी को पीटा

Updated at : 25 Oct 2017 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
भुरकुंडा : उग्रवादियों ने चालक, खलासी को पीटा

भुरकुंडा : टीएसपीसी के उग्रवादियों ने भुरकुंडा कोलियरी के समीप स्थित कांटा घर पर धावा बोलकर दो ट्रक ड्राइवर व खलासी की जमकर पिटाई कर दी. नकाबपोश दो उग्रवादी सोमवार रात करीब सवा 12 बजे बाइक से आये थे. उनके पास हथियार थे. रात एक बजे थाना प्रभारी विष्णुदेव चौधरी दल-बल के साथ घटनास्थल पर […]

विज्ञापन
भुरकुंडा : टीएसपीसी के उग्रवादियों ने भुरकुंडा कोलियरी के समीप स्थित कांटा घर पर धावा बोलकर दो ट्रक ड्राइवर व खलासी की जमकर पिटाई कर दी. नकाबपोश दो उग्रवादी सोमवार रात करीब सवा 12 बजे बाइक से आये थे. उनके पास हथियार थे. रात एक बजे थाना प्रभारी विष्णुदेव चौधरी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

उग्रवादियों ने जाने से पूर्व कांटा घर में धमकी भरा पोस्टर चिपका दिया था . पोस्टर में इस घटना को उग्रवादी संगठन ने ट्रेलर बताया है. कहा है कि बार-बार चेतावनी देकर संगठन से संपर्क करने को कहा गया.

फिर भी बिना संपर्क किये डीओ होल्डर, रैक लोडर, ट्रांसपोर्टर, गिद्दी-सी, गिद्दी-ए, चरही, घाटो कोलियरी में काम कर रहे हैं. पोस्टर चौधरी जी टीएसपीसी के नाम से चिपकाया गया है. घटना के बाद लगभग पांच घंटे तक कांटा घर बंद रहा. कांटा घर में बलकुदरा व भूमिगत खदान के ट्रकों का कांटा किया जाता है. मंगलवार को प्रशिक्षु डीएसपी किशोर रजक कांटा घर पहुंच कर मामले की छानबीन की. उन्होंने कांटा घर, लोकल सेल में जाकर सीसीएल कर्मियों से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola