प्रज्ञा केंद्रों से कैशलेश ट्रांजेक्शन करायें : डीसी

रामगढ़: समाहरणालय के सभागार में शनिवार को उपायुक्त राजेश्वरी बी की अध्यक्षता में जिले के तकनीकी पदाधिकारियों, सीओ व बीडीओ के साथ बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने जिले भर में चल रहे पीएमजी ट्रेनिंग सेंटर व प्रज्ञा केंद्रों के संचालन के संबंध में जानकारी ली. उपायुक्त ने सभी बीडीओ व सीओ को अपने-अपने प्रखंडों […]
उपायुक्त ने सभी बीडीओ व सीओ को अपने-अपने प्रखंडों में संचालित प्रज्ञा केंद्रों को पूरी तरह से कैशलेश ट्रांजेक्शन करने को कहा. समय पर इसकी जांच भी स्वयं करें. स्कूलों में चलनेवाले स्मार्ट क्लास सुचारू रूप से चलाने की जांच भी कराने को कहा. पीएमजी दिशा का मॉडल ट्रेनिंग सेंटर प्रत्येक प्रखंडों में बनाना है. इस प्रशिक्षक केंद्र में दिशा के संबंध में सभी सूचना दी जाये.
दो प्रशिक्षकों का चयन कर प्रत्येक दिन प्रशिक्षण देना होगा. ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाले इंटर कॉलेज व वैसे स्कूल जिसमें इंटर की पढ़ाई की जाती है, वैसे स्कूल के छात्र एवं छात्राओं को पीएमजी दिशा कार्यक्रम से जोड़ कर उन्हें प्रशिक्षण दिलायें. सभी बीडीओ व सीओ अपने-अपने क्षेत्रों के प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ प्रत्येक माह बैठक कर संचालन के संबध में जानकारी प्राप्त करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




