कुहासे की चादर में लिपटा रजरप्पा, ठंड बढ़ी
Updated at : 06 Oct 2017 1:43 PM (IST)
विज्ञापन

रजरप्पा. दुर्गा पूजा के बाद मौसम बदल गया. गुरुवार सुबह रजरप्पा कोयलांचल क्षेत्र कुहासे से घिरा हुआ था. सुबह की शीतलहर ने क्षेत्र में ठंड बढ़ा दी है. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह जब लोगों की आंखें खुली, तो उन्हें 10 फीट की दूरी के बाद कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था. शरद […]
विज्ञापन
रजरप्पा. दुर्गा पूजा के बाद मौसम बदल गया. गुरुवार सुबह रजरप्पा कोयलांचल क्षेत्र कुहासे से घिरा हुआ था. सुबह की शीतलहर ने क्षेत्र में ठंड बढ़ा दी है. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह जब लोगों की आंखें खुली, तो उन्हें 10 फीट की दूरी के बाद कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था. शरद पूर्णिमा होने के कारण लोगों ने कुहासे की कोई परवाह नहीं की.
सुबह से ही लोगों ने स्नान कर मां छिन्नमस्तिके सहित अन्य मंदिरों में पूजा – अर्चना की. कुहासों के बीच ही सड़क पर पैदल, साइकिल, बाइक सवार व चार पहिये वाहनों की भीड़ रही. मोटर वाहनों की लाइट जलती रही और गाड़ियां सरकती रही. सड़क पर कुहासे का नजारा सुबह आठ बजे तक देखने को मिला. कुहासे के कारण स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




