रोष : अलीमुद्दीन हत्याकांड में पुलिस की एकतरफा कार्रवाई का विरोध, शंकर चौधरी ने निकाला मौन जुलूस

Updated at : 19 Jul 2017 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
रोष : अलीमुद्दीन हत्याकांड में पुलिस की एकतरफा कार्रवाई का विरोध, शंकर चौधरी ने निकाला मौन जुलूस

रामगढ़: प्रतिबंधित मांस ले जा रहे वैन चालक अलीमुद्दीन हत्याकांड में पुलिस द्वारा एकपक्षीय कार्रवाई के खिलाफ मंगलवार को भाजपा के पूर्व विधायक शंकर चौधरी व उनके समर्थकों ने मुंह पर काली पट्टी बांध कर मौन जुलूस निकाला. पुलिस की एकपक्षीय कार्रवाई के खिलाफ श्री चौधरी ने आंदोलन की घोषणा की थी. आंदोलन के पहले […]

विज्ञापन
रामगढ़: प्रतिबंधित मांस ले जा रहे वैन चालक अलीमुद्दीन हत्याकांड में पुलिस द्वारा एकपक्षीय कार्रवाई के खिलाफ मंगलवार को भाजपा के पूर्व विधायक शंकर चौधरी व उनके समर्थकों ने मुंह पर काली पट्टी बांध कर मौन जुलूस निकाला. पुलिस की एकपक्षीय कार्रवाई के खिलाफ श्री चौधरी ने आंदोलन की घोषणा की थी. आंदोलन के पहले चरण में मुंह पर काली पट्टी बांध कर शहर भ्रमण कर विरोध करने की घोषणा की गयी थी.

पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने मंगलवार को सुबह 10 बजे अपने समर्थकों के साथ मेन रोड स्थित सुभाष चौक पहुंचे. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मौन जुलूस शुरू किया. मौन जुलूस में शामिल सभी लोग मुंह पर काली पट्टी बांधे हुए थे. जुलूस में युवा व महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल थे. जुलूस में शामिल लोग गांधी चौक, चट्टी बाजार, बिजुलिया होते हुए रामगढ़ प्रखंड परिसर तक गये. भाजपा के पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने कहा कि अलीमुद्दीन एक अपराधी था. उसकी हत्या पुलिस कस्टडी में हुई है.

जब पुलिस ने अलीमुद्दीन को पकड़ा था, तो वह बिलकुल ठीक था. पुलिस की पिटाई के बाद उसकी माैत हुई है. घटनास्थल से दीपक मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों को फोन किया, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची. इस कॉल डिटेल को भी सार्वजनिक करने की मांग शंकर चौधरी ने की. शंकर चौधरी ने पुलिस कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि जिनके नाम मामले में दिये गये हैं, उन सभी को निर्दोष बताते हुए सभी की रिहाई की मांग की है.

अलीमुद्दीन हत्याकांड व घुटूवा कांड की सीबीआइ जांच कराने की मांग की. जुलूस में चंद्रशेखर चौधरी, बलराम प्रसाद कुशवाहा, सूरज प्रसाद, भगवान साहू, अशोक जैन, आदित्य प्रसाद, गणेश महतो, मधु गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, प्रेमनाथ साहू, जोगिंदर सिंह जग्गी, किशोर गुप्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola