छतरपुर में सफाई मित्रों को दिया गया प्रशिक्षण, सुरक्षा किट पहनकर काम करना अनिवार्य

विज्ञापन

प्रशिक्षण की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छतरपुर में सफाई मित्रों को गीले-सूखे कचरे के प्रबंधन और सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया. नगर अध्यक्ष ने सुरक्षा किट पहनना अनिवार्य किया, जिससे काम बेहतर और सुरक्षित हो. यह प्रशिक्षण स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित किया गया.

विज्ञापन

छतरपुर (पलामू). छतरपुर नगर पंचायत परिसर में मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत सफाई मित्रों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट, रांची के सहयोग से आयोजित शिविर में सफाई कर्मियों को गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण, प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन और सुरक्षा मानकों की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

नगर अध्यक्ष ने किया शिविर का उद्घाटन

शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मंजीत कुमार यादव और नगर प्रबंधक मुर्तजा अंसारी ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि सफाई मित्र नगर की असली ताकत हैं. उनकी सुरक्षा और सम्मान प्राथमिकता है.

सुरक्षा किट पहनकर ही करना होगा काम

नगर अध्यक्ष ने कहा कि सभी सफाई कर्मियों को ग्लव्स, मास्क, जूते, जैकेट और टोपी सहित सुरक्षा किट पहनकर ही काम करना होगा. बिना सुरक्षा किट किसी भी सफाई कर्मी को काम पर नहीं लगाया जायेगा.

कचरे के सुरक्षित निस्तारण की दी गयी जानकारी

नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजीत कुमार यादव ने कहा कि बेहतर स्वच्छता व्यवस्था के लिए कचरे का सुरक्षित तरीके से संग्रहण और निस्तारण जरूरी है. प्रशिक्षण के दौरान सफाई मित्रों को तरल अपशिष्ट प्रबंधन और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के सही इस्तेमाल की जानकारी भी दी गयी.

शिविर में ये लोग रहे मौजूद

मौके पर वार्ड पार्षद उमेश कुमार यादव, वार्ड प्रतिनिधि दीपक कुमार और सुनील यादव, नगर पंचायत के कर्मचारी, दोनों सफाई सुपरवाइजर और सफाई मित्र उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola