पलामू: पिकअप और बाइक में सीधी टक्कर में युवक की मौत, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

सतबरवा, थाना क्षेत्र के बकोरिया गांव के परसही टोला के समीप रांची- मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर गुरुवार की देर शाम करीब 5.30 बजे पिकअप वैन व राइडर बाइक में सीधी टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

Palamu News: सतबरवा, थाना क्षेत्र के बकोरिया गांव के परसही टोला के समीप रांची- मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर गुरुवार की देर शाम करीब 5:30 बजे पिकअप वैन व राइडर बाइक में सीधी टक्कर हो गयी. इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. जबकि दूसरे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे रबदा पंचायत के पूर्व मुखिया शंभू उरांव व ग्रामीणों ने एंबुलेंस मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया. सूचना मिलते ही सतबरवा पुलिस घटनास्थल से शव को कब्ज में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वही, दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन को जब्त कर लिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोनों वाहनों में सीधी टक्कर

जानकारी के अनुसार राइडर बाइक पर सवार होकर तीन लातेहार की ओर से तुंबागड़ा होते हुए अपने घर छिपादोहर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन संख्या जे एच 03 पी 6758 मेदिनीनगर की ओर से रांची की ओर जा रही थी. अचानक दोनों वाहनों में सीधी टक्कर हो गयी. जिसके कारण एक युवक पिकअप वैन में फंस गया और घसीटाते हुए कुछ दूरी तक चला गया. जिसके कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं, दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. बाइक पर सवार तीसरा व्यक्ति डर के मारे भाग खड़ा हुआ.

Also Read: पलामू में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, विरोध में कल छतरपुर व हरिहरगंज बंद का आह्वान

पुलिस मामले की छानबीन कर रही

ग्रामीण के अनुसार बाइक पर सवार लोग लातेहार जिले के छिपादोहर गांव के रहने वाला हैं. घटना की सूचना परिजनों मृतक व घायल के परिजन को दे दी गयी है. वहीं, पिकअप वैन का चालक घटना के बाद फरार हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola