पलामू में 19 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला, 31 अक्टूबर तक नये कार्यालय में देना होगा योगदान

Updated:
विज्ञापन

पलामू में 19 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पलामू में 19 कंप्यूटर ऑपरेटरों का 10 साल बाद स्थानांतरण हुआ है. प्रशासनिक सुधार के तहत यह बदलाव किया गया है. 31 अक्टूबर तक नए पद पर योगदान आवश्यक है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू जिले के शिक्षा विभाग में लंबे समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित 19 कंप्यूटर ऑपरेटरों का स्थानांतरण किया गया है. प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल में सभी कर्मियों को दूसरे प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र कार्यालय में पदस्थापित किया गया है.

विज्ञापन

कुछ कर्मी 15 से 16 वर्षों से एक ही कार्यालय में

जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित कर्मियों को 31 अक्टूबर तक नये पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. आदेश के अनुसार, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत प्रखंडस्तरीय कार्यालयों में कार्यरत अनुश्रवण सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर लंबे समय से एक ही स्थान पर काम कर रहे थे. इनमें कई कर्मी 10 वर्ष से अधिक, जबकि कुछ 15 से 16 वर्षों से एक ही कार्यालय में पदस्थापित थे. उपायुक्त के आदेश के आलोक में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इन कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है.

इन कर्मियों का हुआ स्थानांतरण

जारी आदेश के अनुसार, विश्रामपुर के अजीत कुमार तिवारी को छतरपुर, चैनपुर के आशीष कुमार शुक्ला को पाटन, छतरपुर के शंभू शरण शर्मा को विश्रामपुर, हैदरनगर के राधेश्याम कुमार पासवान को उंटारी रोड, हरिहरगंज के अमरजीत कुमार पटेल को नावाबाजार और हुसैनाबाद के अभय कुमार सिंह को हरिहरगंज भेजा गया है.

इसी तरह मनातू के अमित रंजन को सदर, मेदिनीनगर के विष्णु टोप्पो को तरहसी, मोहम्मदगंज के आशीष रंजन को पीपरा, नावाबाजार के चिंतामणि विश्वकर्मा को नौडीहा बाजार, नौडीहा बाजार के शशि रंजन कुमार को हुसैनाबाद, पांडू के सतीश कौशल को हैदरनगर और पड़वा के संजय कुमार महतो को लेस्लीगंज में पदस्थापित किया गया है.

वहीं, पांकी के अमृतेश कुमार मिश्रा को मनातू, पाटन के प्रवेश कुमार को पांकी, पीपरा के बिजेंदर कुमार पटेल को पांडू, सतबरवा के विवेक कुमार सिन्हा को चैनपुर, तरहसी के विपुल कुमार सिंह को सतबरवा और उंटारी रोड के अनिमेष कुमार पाठक को मोहम्मदगंज भेजा गया है.

31 अक्टूबर तक करना होगा योगदान

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित कर्मियों को 31 अक्टूबर तक नये कार्यालय में योगदान करना होगा. निर्धारित समय सीमा तक योगदान नहीं करने पर 31 अक्टूबर के अपराह्न से उन्हें स्वतः स्थानांतरित कार्यालय के लिए कार्यमुक्त समझा जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola