Palamu : जाम, शोर और गंदगी से परेशान मुहल्लेवासी, सब्जी विक्रेताओं को दूसरी जगह भेजने की मांग

Updated:
विज्ञापन

आर्य समाज रोड की स्थिति | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेदिनीनगर के आर्य समाज रोड पर सब्जी विक्रेताओं की वजह से आवागमन बाधित हो रहा है. स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर उन्हें अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. शहर के आर्य समाज रोड और मदन मोहन रोड के निवासियों ने नगर निगम के नगर आयुक्त रंजीत कुमार लाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. इसमें दोनों सड़कों से सब्जी विक्रेताओं को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की गयी है. मुहल्लेवासियों ने नगर आयुक्त को अपनी परेशानियों से अवगत कराते हुए कहा कि सड़क पर सब्जी की दुकानें लगने से आवागमन में बाधा आ रही है और जाम की स्थिति बनी रहती है.

विज्ञापन

दुर्गापूजा के लिए बदली गयी थी जगह

ज्ञापन में बताया गया है कि करीब 25 वर्षों से कन्नी राम चौक और बाल समाज रोड में सब्जी की दुकानें लगती थीं. इस वर्ष दुर्गापूजा महोत्सव को लेकर नगर निगम प्रशासन ने वहां से सब्जी विक्रेताओं को हटाकर आर्य समाज रोड में शिफ्ट कर दिया था. उस समय दुकानदारों को बताया गया था कि यहां अस्थायी रूप से दुकानें लगायी जायेंगी और दुर्गापूजा समाप्त होने के बाद उन्हें हटा दिया जायेगा. मुहल्लेवासियों का कहना है कि दुर्गापूजा समाप्त हुए 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सब्जी विक्रेताओं को पुरानी जगह या किसी दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया गया है.

संकरी सड़कों पर आवागमन में हो रही परेशानी

लोगों ने बताया कि आर्य समाज रोड और मदन मोहन रोड काफी संकरी हैं. सड़क के दोनों ओर सैकड़ों सब्जी विक्रेता दुकानें लगाकर व्यवसाय कर रहे हैं. इन रास्तों से मदन मोहन रोड, माली मुहल्ला, शास्त्री नगर, मुस्लिम नगर और कसाव मुहल्ला के लोग आवागमन करते हैं. दुकानों के कारण जाम की स्थिति बन जाती है और आसपास के लोगों को घर से निकलने में भी परेशानी होती है.

शोर-शराबे और गंदगी की भी समस्या

मुहल्लेवासियों ने शोर-शराबे और गंदगी की समस्या का भी उल्लेख किया. उनका कहना है कि इस व्यवस्था से आम नागरिकों के साथ-साथ सब्जी विक्रेताओं को भी परेशानी हो रही है. इसलिए दुकानदारों को किसी दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना जरूरी है.

नगर आयुक्त रंजीत कुमार लाल ने मामले पर गंभीरता से विचार कर कार्रवाई करने की बात कही. ज्ञापन सौंपने वालों में कृष्ण कुमार महलका, कृष्णा अग्रवाल, देवीचरण, सुधीर अग्रवाल, विशाल, शेखर मित्तल, रुपांजली मित्तल, गोपाल छापड़िया, शेखर, प्रदीप शर्मा, संजय अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, वशीर मियां, मोहम्मद मुराद और जीवन लाठ सहित कई लोग शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola