कृषि परिभ्रमण पर गुमला रवाना हुए पलामू के 42 किसान, 5 दिनों तक सीखेंगे आधुनिक खेती के तरीके
किसानों को रवाना करते प्रमुख व अन्य. | Prabhat Khabar Network
पांडू के 42 किसान आधुनिक खेती के गुर सीखने पांच दिवसीय कृषि परिभ्रमण पर गुमला रवाना हुए. आत्मा पलामू की इस पहल का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना है.
पांडू (पलामू): आत्मा पलामू की ओर से एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत बुधवार को पांडू प्रखंड के 42 किसानों की टीम पांच दिवसीय राज्यस्तरीय कृषि परिभ्रमण के लिए गुमला रवाना हुई. प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह और युवा समाजसेवी अविनाश कुमार सिंह उर्फ सिंटू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किसानों की टीम को रवाना किया.
ये भी पढ़ें: पलामू में विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार; दो फरार
18 से 22 नवंबर तक बिशुनपुर में होगा कार्यक्रम
कृषि परिभ्रमण कार्यक्रम 18 नवंबर से 22 नवंबर तक गुमला जिले के बिशुनपुर में आयोजित होगा. इस दौरान किसान कृषि से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों, आधुनिक तकनीकों और उन्नत खेती के तरीकों की जानकारी प्राप्त करेंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कृषि की नयी तकनीकों से अवगत कराना और खेती को अधिक लाभकारी बनाकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है.
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने पर दिया जोर
इस अवसर पर युवा समाजसेवी अविनाश कुमार सिंह उर्फ सिंटू सिंह ने कहा कि किसानों के लिए आधुनिक कृषि तकनीक और उन्नत खेती के तरीकों की जानकारी बेहद जरूरी है. ऐसे परिभ्रमण कार्यक्रमों से किसानों को नयी तकनीकों को करीब से समझने और उन्हें अपने खेतों में अपनाने का अवसर मिलता है.
उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. किसानों की समृद्धि से ही गांव और समाज का विकास संभव है. इसलिए किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने और उन्हें नयी तकनीकों की जानकारी देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं.
ये भी पढ़ें: चतरा NTPC हादसे में मजदूरों की मौत पर CM हेमंत ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज का दिया निर्देश
कई लोग रहे उपस्थित
किसानों की टीम को रवाना करने के दौरान बीटीएम यूसुफ आजाद, कृषक मित्र प्रेमसागर सिंह, श्यामा राम, इदरीश अंसारी, रसीद आलम, मिथिलेश चंद्रवंशी और सुशील सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए