हुसैनाबाद: काले कंबल वाले बाबा के शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़
स्वास्थ शिविर में लोगो को संबोधित करते पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह | Prabhat Khabar Network
हुसैनाबाद में काले कंबल वाले बाबा के स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे. भाजपा ने जिला बनाने का वादा कर राजनीतिक गरमाहट बढ़ाई.
हुसैनाबाद. अनुमंडल कार्यालय के समीप कर्पूरी मैदान में काले कंबल वाले बाबा के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में शनिवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. लकवा, गठिया, साइटिका और शुगर जैसी बीमारियों से राहत की उम्मीद में दूर-दराज से लोग शिविर में पहुंच रहे हैं. बताया गया कि यह स्वास्थ्य शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया गया है.
भाजपा की सरकार बनी तो हुसैनाबाद को जिला बनायेंगे
शिविर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने हुसैनाबाद को जिला बनाने का मुद्दा उठाया. लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनी तो हुसैनाबाद को हर हाल में जिला बनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि यह केवल चुनावी वादा नहीं, बल्कि हुसैनाबाद की जनता का हक है.
विधानसभा में भी उठा चुके हैं मांग
कमलेश कुमार सिंह ने दावा किया कि हुसैनाबाद की उपेक्षा लंबे समय से होती रही है और जिला बनाने की मांग को लेकर वह पहले भी विधानसभा में आवाज उठा चुके हैं. पूर्व मंत्री ने कहा कि इसी मांग को लेकर उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार से अपना समर्थन भी वापस लिया था. उन्होंने कहा कि अब हुसैनाबाद को जिला बनाना उनका लक्ष्य है.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए