21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

महासमिति ने किया सम्मानित

मेदिनीनगर : श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के नेतृत्व में मंगलवार को पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में शक्ति की देवी मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित की गयी. कोयल नदी तट पर प्रतिमा विसर्जित किया गया. इसे लेकर शहर के विभिन्न पूजा संघों ने शोभायात्रा निकाली थी. महासमिति के निर्देश के आलोक में सभी पूजा संघों […]

मेदिनीनगर : श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के नेतृत्व में मंगलवार को पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में शक्ति की देवी मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित की गयी. कोयल नदी तट पर प्रतिमा विसर्जित किया गया. इसे लेकर शहर के विभिन्न पूजा संघों ने शोभायात्रा निकाली थी. महासमिति के निर्देश के आलोक में सभी पूजा संघों ने बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा छहमुहान तक पहुंची.
छहमुहान के पास महासमिति के लोगों ने विभिन्न पूजा संघों के अध्यक्षों को सम्मानित किया. मालूम हो कि इस वर्ष शहरी क्षेत्र में करीब तीन दर्जन पूजा संघों ने दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया था. छहमुहान पर आयोजित समारोह में महासमिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी, ललन सिन्हा, मुन्ना सिंह,सतीश कुमार पांडेय, अजीत सिन्हा, बबलू गुप्ता, प्रभाषरंजन दासगुप्ता, अनिल दुबे, कमल गुप्ता, कुंदन कुमार, विनोद कुमार, प्रमोद अग्रवाल, मिंटू, प्रदीप कुमार, कल्याण वर्मा, सुधीर कुमार सहित कई लोगों ने पूजा संघ के अध्यक्ष को सम्मानित किया. महासमिति के अध्यक्ष श्री जौहरी ने बताया कि 16 अक्तूबर को पुरस्कार वितरण किया जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें