Advertisement
अध्यक्ष बनी प्रभा देवी
पलामू जिला परिषद उपाध्यक्ष बने संजय सिंह मेदिनीनगर : डीआरडीए सभागार में शुक्रवार काे चुनाव में आशा कुमारी को नाै मताें से हरा कर प्रभा देवी पलामू जिला परिषद की अध्यक्ष चुन ली गयी. मेदिनीनगर दक्षिणी जिप क्षेत्र के सदस्य संजय सिंह पूर्व उपाध्यक्ष विनोद सिंह को 10 मताें से हरा कर जिला परिषद के […]
पलामू जिला परिषद उपाध्यक्ष बने संजय सिंह
मेदिनीनगर : डीआरडीए सभागार में शुक्रवार काे चुनाव में आशा कुमारी को नाै मताें से हरा कर प्रभा देवी पलामू जिला परिषद की अध्यक्ष चुन ली गयी. मेदिनीनगर दक्षिणी जिप क्षेत्र के सदस्य संजय सिंह पूर्व उपाध्यक्ष विनोद सिंह को 10 मताें से हरा कर जिला परिषद के उपाध्यक्ष चुन लिये गये.
जिला परिषद के 36 सदस्याें ने वाेट डाला. अध्यक्ष पद के दावेदार लेस्लीगंज पश्चिमी जिप क्षेत्र की सदस्य प्रभा देवी काे 22 मत मिले, जबकि आशा कुमारी को 13 मत मिले, एक मत रद्द हुआ. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव में संजय सिंह काे 23 मत मिले, जबकि विनोद कुमार सिंह को 13 मत मिले. परिणाम घाेषित हाेने के बाद उपायुक्त के श्रीनिवासन ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र दिया. चुनाव जीतने के बाद अध्यक्ष प्रभा देवी ने कहा कि सभी जिप सदस्यों को एक साथ लेकर टीम भावना के साथ कार्य किया जायेगा.
वहीं जिप उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि जो जिम्मेवारी मिली है, उसका ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे. चुनाव में प्रेक्षक के रूप में अबु इमरान सिद्दीकी मौजूद थे. जिला पंचायती राज पदाधिकारी शांति पांडेय, डीआरडीए के निदेशक हैदर अली व उपनिर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय पांडेय भी सक्रिय थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement