Advertisement
पंचायत में वार्ड 16, कंबल मिला 60
कैसे जायेगी ठंड मेदिनीनगर : सदर प्रखंड के सुदना पूर्वी पंचायत के गरीबों व असहायों के बीच कंबल वितरण किया गया़ मालूम हो कि इस पंचायत में वार्डों की संख्या 16 है, जबकि प्रशासन ने इस पंचायत के गरीबों के लिए 60 कंबल ही उपलब्ध कराया है़ गुरुवार को मुखिया हृदयानंद मेहता व वार्ड सदस्यों […]
कैसे जायेगी ठंड
मेदिनीनगर : सदर प्रखंड के सुदना पूर्वी पंचायत के गरीबों व असहायों के बीच कंबल वितरण किया गया़ मालूम हो कि इस पंचायत में वार्डों की संख्या 16 है, जबकि प्रशासन ने इस पंचायत के गरीबों के लिए 60 कंबल ही उपलब्ध कराया है़
गुरुवार को मुखिया हृदयानंद मेहता व वार्ड सदस्यों ने गरीबों व असहायों के बीच कंबल वितरण किया़ इस दौरान मुखिया व वार्ड सदस्यों को जनता का कोपभाजन होना पड़ा. वार्ड सदस्यों के समक्ष यह परेशानी का सबब बन गया था कि एक वार्ड में किस गरीब को कंबल दिया जाये़
वार्ड के हिसाब से प्रत्येक वार्ड को लगभग तीन कंबल ही उपलब्ध हो सकता है़ ऐसी स्थिति में मुखिया व विभिन्न वार्डों के वार्ड सदस्य किसी तरह कंबल वितरण कर अपनी जिम्मेवारी से छुटकारा पाने के लिए प्रयत्नशील दिख रहे थे़
यही वजह है कि पंचायत के वार्ड सदस्यों ने संयुक्त रूप से एक ही जगह कंबल वितरण कराने की सलाह मुखिया को दी़ ताकि जनता के कोपभाजन से बचा जा सके़ इधर कंबल लेने के लिए जरूरतमंद परेशान दिखे़ मुखिया श्री मेहता ने कहा कि सुदना पूर्वी पंचायत में गरीब व असहाय व्यक्ति की संख्या अधिक है.
जरूरत के मुताबिक प्रशासन ने कंबल उपलब्ध नहीं कराया. इस वजह से कंबल वितरण में परेशानी हो रही है़ मौके पर वार्ड सदस्य आनंद सिंह, राकेश तिवारी, संजय सिन्हा, अनिल कुमार, ज्योति शुक्ला, रुकमीनी देवी, ज्ञानमति देवी, सविता भारत, ममता देवी, मनोज प्रकाश उर्फ मन्नु पाल के अलावा चितरंजन सिंह, देवदीप सिंह, शेखर ओझा, संजय पांडेय, प्रकाश सिन्हा आदि मौजूद थे़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement