18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा का महासम्मेलन नौ को

महासम्मेलन में कई मंत्री होंगे शामिल प्रेस कांफ्रेंस कर महासभा के लोगों ने दी जानकारी विश्रामपुर (पलामू) : आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा का पलामू प्रमंडलीय सम्मेलन नौ जनवरी को विश्रामपुर प्रखंड कार्यालय के मैदान में होगा. इस महासम्मेलन में प्रदेश के कई मंत्री, विधायक व सांसद भाग लेंगे. इसकी जानकारी प्रेस कांफ्रेंस कर आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा […]

महासम्मेलन में कई मंत्री होंगे शामिल
प्रेस कांफ्रेंस कर महासभा के लोगों ने दी जानकारी
विश्रामपुर (पलामू) : आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा का पलामू प्रमंडलीय सम्मेलन नौ जनवरी को विश्रामपुर प्रखंड कार्यालय के मैदान में होगा. इस महासम्मेलन में प्रदेश के कई मंत्री, विधायक व सांसद भाग लेंगे.
इसकी जानकारी प्रेस कांफ्रेंस कर आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के जिला संयोजक शिववंश मिश्रा ने दी. श्री मिश्रा ने बताया कि महासम्मेलन में महिला समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी, स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, विधान सभा में विधायक दल के मुख्य सचेतक राधा कृष्ण किशोर, गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, पलामू सांसद वीडी राम भाग लेंगे.
सम्मेलन के माध्यम से आंगनबाड़ी सेविकाएं अपनी समस्याएं अतिथियों के समक्ष रखेंगी. उन्होेंने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा अपनी समस्याओं से सरकार को सीधे रूबरू कराने के उद्देश्य से ही इस महासम्मेलन का आयोजन किया है. प्रेस कांफ्रेंस में परीणिता सिंह, रेखा कुमारी, प्रियंका देवी, अमृता कुमारी, मीना देवी, नूरजहां, शारदा मिश्रा, संध्या देवी, ईस्मत बानो, बबीता देवी, कांती कुवंर, नीलम देवी व पूनम सिंह भी मौजूद थी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें