एल्लेपी-धनबाद एक्सप्रेस आज रद्द रहेगी वरीय संवाददाता, रांची अल्लपुंजा से धनबाद आनेवाली 13352 अल्लपुंजा एक्सप्रेस शुक्रवार को रद्द रहेगी. यह ट्रेन शुक्रवार को रांची नहीं आयेगी. वहीं बुधवार को आनेवाली अल्लपुंजा एक्सप्रेस गुरुवार को 24 घंटे लेट रांची आयी. इस ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से रांची लाया गया. गुरुवार को रांची आनेवाली अल्लपुंजा एक्सप्रेस रद्द थी. झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस यह ट्रेन गुरुवार की बजाय शुक्रवार की सुबह रांची आयेगी. वहीं दिल्ली-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सवा चार घंटे, जम्मूतवी एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब से रांची आयी. रांची से खुलनेवाली अधिकतर ट्रेनें निर्धारित समय से खुलीं. शनिवार को धनबाद से खुलनेवाली 13351 धनबाद-अल्लपुंजा एक्सप्रेस भी रद्द रहने की संभावना है. राजधानी व पुणे में लगेगा अतिरिक्त कोच रांची : छठ पूजा के बाद लौटनेवालों की भीड़ को देखते हुए राजधानी व हटिया -पुणे एक्सप्रेस में एक-एक थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा. शनिवार को खुलनेवाली यशवंतपुर एक्सप्रेस में भी एक अतिरिक्त कोच लगाने पर विचार किया जा रहा है. वहीं जयनगर से रांची के लिए 25 नवंबर को जयनगर स्पेशल ट्रेन चलेगी.
एल्लेपी-धनबाद एक्सप्रेस आज रद्द रहेगी
एल्लेपी-धनबाद एक्सप्रेस आज रद्द रहेगी वरीय संवाददाता, रांची अल्लपुंजा से धनबाद आनेवाली 13352 अल्लपुंजा एक्सप्रेस शुक्रवार को रद्द रहेगी. यह ट्रेन शुक्रवार को रांची नहीं आयेगी. वहीं बुधवार को आनेवाली अल्लपुंजा एक्सप्रेस गुरुवार को 24 घंटे लेट रांची आयी. इस ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से रांची लाया गया. गुरुवार को रांची आनेवाली अल्लपुंजा एक्सप्रेस रद्द […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement