23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

हिंद भारती ने की छठ घाट की सफाई

हिंद भारती ने की छठ घाट की सफाईकैप्शन….छठ घाट की सफाई करते हिंद भारती के सदस्य. बालूमाथ. स्वयंसेवी संस्था हिंद भारती के सदस्यों ने शनिवार को बालूमाथ सार्वजनिक छठ घाट की सफाई की. अध्यक्ष रवि सिंह ने बताया कि संस्था 25 वर्षों से छठ महापर्व पर व्रतियों को उचित मूल्य पर फल, पूजन सामग्री व […]

हिंद भारती ने की छठ घाट की सफाईकैप्शन….छठ घाट की सफाई करते हिंद भारती के सदस्य. बालूमाथ. स्वयंसेवी संस्था हिंद भारती के सदस्यों ने शनिवार को बालूमाथ सार्वजनिक छठ घाट की सफाई की. अध्यक्ष रवि सिंह ने बताया कि संस्था 25 वर्षों से छठ महापर्व पर व्रतियों को उचित मूल्य पर फल, पूजन सामग्री व दूध की व्यवस्था कराती आयी है. इस वर्ष भी स्टॉल लगा कर लागत मूल्य पर पूजन सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. वहीं छठ तालाब की सफाई, टमटमटोला से मुरपा मोड़ तक प्रकाश की व्यवस्था व छठ तालाब पर साउंड की व्यवस्था भी करायी जायेगी. इस कार्य में संस्था के सदस्य विनय कुमार, बमभोला, पिंटू सिंह, शैलेश सिंह, प्रमोद कुमार गुड्डू, पूरनमल प्रसाद, आशीष पासवान, संजय ओझा समेत कई लोग सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें