18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

…पलामू प्रमंडल को अकाल क्षेत्र घोषित करे सरकार: जोरावर

…पलामू प्रमंडल को अकाल क्षेत्र घोषित करे सरकार: जोरावर प्रतिनिधि, मेदिनीनगर.पलामू के पूर्व सांसद जोरावर राम ने पलामू प्रमंडल को अकाल क्षेत्र घोषित करने की मांग राज्य सरकार से की है. उन्होंने कहा कि पर्याप्त बारिश नहीं होने से पलामू प्रमंडल में महाअकाल की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. किसानों व मजदूरों के समक्ष भुखमरी […]

…पलामू प्रमंडल को अकाल क्षेत्र घोषित करे सरकार: जोरावर प्रतिनिधि, मेदिनीनगर.पलामू के पूर्व सांसद जोरावर राम ने पलामू प्रमंडल को अकाल क्षेत्र घोषित करने की मांग राज्य सरकार से की है. उन्होंने कहा कि पर्याप्त बारिश नहीं होने से पलामू प्रमंडल में महाअकाल की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. किसानों व मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा हो गयी है. सरकारी आंकड़ों पर विश्वास न करे, बल्कि जमीनी हकीकत को देखते हुए अकाल क्षेत्र घोषित कर व्यापक स्तर पर राहत कार्य चलायें, ताकि प्रमंडल के गरीब किसान व मजदूरों को राहत मिल सके. उन्होंने कहा कि सिंचाई के अभाव में किसानों के खेत सुखे रह रहे हैं. सिंचाई की समुचित व्यवस्था कर दी जाये, तो पलामू से सभी समस्याओं का निदान हो जायेगा. किसानों के खेत में हरियाली आयेगी और गरीबी दूर होगी. पलायन व नक्सल गतिविधियों पर भी रोक लगेगी. जरूरत है पलामू प्रमंडल की सिंचाई परियोजना को पूरा करने की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें